Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

0
92

[ad_1]

औरास। गांगन गांव में मंगलवार सुबह युवती का शव कमरे में लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए ही खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांंगन गांव निवासी राजू कनौजिया खाड़ी देश में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी की करीब ढाई साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी बेटी पूजा कनौजिया (21) और प्रियंका कनौजिया (19) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती हैं। मंगलवार सुबह पूजा किसी काम से घर के बाहर गई थी।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: रहस्यमय हालात में लापता युवक नौ दिन बाद लौटा घर

करीब एक घंटे बाद वह घर लौटी तो देखा छोटी बहन प्रियंका का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटक रहा है। उसने साथ रहने वाले परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए ही शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि थाने में कोई सूचना नहीं है। जानकारी कराएंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here