Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: चुनाव से पहले प्रत्याशिता की लड़ाई लड़ रहे दावेदार

Unnao News: चुनाव से पहले प्रत्याशिता की लड़ाई लड़ रहे दावेदार

0
60

[ad_1]

उन्नाव। निकाय चुनाव में नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद का प्रत्याशी बनने के लिए मुख्य दलों में दावेदारों के बीच लड़ाई चल रही है। दलों में गुटबाजी के चलते दावेदारों की पैरवनी में नेताओं ने पूरी ताकत झोक दी है। इसी का नतीजा है कि नामाकंन के लिए केवल चार दिन बचे हैं और किसी दल में प्रत्याशी तय नहीं हो पाए हैं। संभावित प्रत्याशी के रूप में रोज नया नाम उछलने से राजनीतिक हलचल तेज हो जाती है।

निकाय चुनाव के लिए जिले की तीन नगर पालिका और 16 नगर पंचायतों के लिए नामाकंन प्रक्रिया जारी है। 17 अप्रैल तक नामाकंन होने हैं यानी अब केवल चार दिन शेष हैं। लेकिन भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा जैसे प्रमुख दल अपनेप्रत्याशी तय नहीं तय कर पाए हैं। भाजपा में नगर पालिका उन्नाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग दिनों में चार नाम सामने आ चुके हैं। नाम उछलने के बाद पार्टी के अलग-अलग गुट सक्रिय हुए और संगठन मंथन में जुटा है।

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022: उन्नाव में मुख्यमंत्री योगी बोले- समाजवादी पार्टी का हाथ आतंकियों के साथ

भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेष कटियार ने बताया कि गुरुवार तक प्रत्येक निकाय के लिए तीन-तीन नाम का पैनल प्रदेश स्तरीय कमेटी को भेजा जाएगा। वहीं उपयुक्त प्रत्याशी का नाम घोषित होगा।

सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि लगभग-लगभग नाम फाइनल हैं। लिस्ट बनाकर प्रदेश संगठन को भेजी जा रही है। प्रत्याशी वहीं से घोषित होंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में सभी निकायों के लिए लिस्ट फाइनल कर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

बसपा जिलाध्यक्ष रामबिलास गौतम ने बताया कि पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उपयुक्त प्रत्याशियों के नाम तय किए जा रहे हैं। प्रदेश कमेटी की संस्तुति मिलते ही नाम घोषित किए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here