Unnao News: छोटी बहन के घर महिला ने फंदे से लटककर दी जान

0
27

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

बांगरमऊ। मां के साथ छोटी बहन के घर आई महिला छज्जे के छल्ले में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। बहनोई उसे सीएचसी लाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के पीछे का कारण पति से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव राजाखेड़ा निवासी अर्जुन की पत्नी खुशबू (30) 20 मई को लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र के गांव कैलाखेड़ा निवासी मां अनूपा के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरनपुरवा निवासी छोटी बहन मंजू पत्नी बाल गोविंद के घर आई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर के सभी लोग आपस में बात कर रहे थे। तभी खुशबू घर के छज्जे के छल्ले में साड़ी के फंदे से लटक गई।

यह भी पढ़ें -  अक्षय तृतीया पर की जेवर खरीद किया सगुन

यह देख बहनोई बालगोविंद ने आनन फानन उसे फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बालगोविंद ने बताया कि खूशबू की करीब सात साल पहले अर्जुन के साथ हुई थी। पति से विवाद के बाद करीब तीन महीने से वह मां के साथ रह रही थी।

वहीं चर्चा यह भी है कि मृतका अपनी के परिवार के युवक से विवाह करना चाहती थी। मृतका का एक पांच साल का बेटा तनिष्क भी है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here