Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: डंपर की टक्कर से ट्राला चालक की मौत

Unnao News: डंपर की टक्कर से ट्राला चालक की मौत

0
46

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चमरौली के पास सोमवार दोपहर ट्राला का पहिया बदल रहा चालक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से घायल हो गया। हालत गंभीर देख पहले उसे जिला अस्पताल, फिर कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कुशीनगर कस्बा निवासी जयराम (40) खाली ट्राला लेकर झांसी जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चमरौली के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे टायर पंक्चर होने से वह पहिया बदल रहा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे जयराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। अजगैन कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारकर भागे डंपर का पता लगा लिया है। सूचना पर मृतक के परिजन भी हैलट पहुंच गए हैं। पति की मौत पर पत्नी नेहा बेहाल है। दो बच्चों में आशीष (11) और रूबी (8) साल की है।

यह भी पढ़ें -  दो श्रमिकों पर गिरा छत का मलबा, हालत गंभीर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here