Unnao News: दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल किया पार

0
14

[ad_1]

ख़बर सुनें

औरास। थाना क्षेत्र के वैरी गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोर 24 हजार नकद और लाखों के जेवर ले गए। मंगलवार सुबह सामान बिखरा मिलने पर पीड़ितों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
वैरी गांव निवासी रामलखन सिंह सोमवार रात बच्चों के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए।
इसके बाद कमरे में रखी आलमारी व सूटकेस से सोने व चांदी के जेवर और 20 हजार नकद पार कर दिए। इसके बाद चोर गांव के ही बृजेंद्र सिंह के घर पहुंचे। यहां भी बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर चार हजार नकद और तीन लाख के जेवर ले गए।
मंगलवार सुबह नींद खुलने पर सामान बिखरा देखा, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: डॉक्टर की कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

औरास। थाना क्षेत्र के वैरी गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोर 24 हजार नकद और लाखों के जेवर ले गए। मंगलवार सुबह सामान बिखरा मिलने पर पीड़ितों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

वैरी गांव निवासी रामलखन सिंह सोमवार रात बच्चों के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए।

इसके बाद कमरे में रखी आलमारी व सूटकेस से सोने व चांदी के जेवर और 20 हजार नकद पार कर दिए। इसके बाद चोर गांव के ही बृजेंद्र सिंह के घर पहुंचे। यहां भी बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर चार हजार नकद और तीन लाख के जेवर ले गए।

मंगलवार सुबह नींद खुलने पर सामान बिखरा देखा, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here