[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 26 May 2023 12:20 AM IST
पाटन। बक्सर गांव में वीरान स्थान पर बीते कई महीनों से संचालित की जा रही प्रार्थना सभा को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा संभाला है। परिषद के पदाधिकारी ने सीएम सहित संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों से शिकायत की है।
विहिप के मंडलीय पदाधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि बक्सर में पिछले कई महीनों से धर्म परिवर्तन कराने के लिए अवैध रूप से प्रार्थना सभा संचालित की जा रही है। इसकी जानकारी उन्होंने पूर्व में थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी व जिलाधिकारी तक को दी थी। अनिल सिंह का आरोप है कि थाना प्रभारी का प्रार्थना सभा संचालक के साथ अच्छी दोस्ती है। वे अक्सर उसके घर आते रहते हैं। संचालक के सजातीय होने के कारण संभव है कि थाना प्रभारी अधिकारियों को भी गुमराह कर रहे हों। इतना ही नहीं प्रार्थना सभा संचालक का भाई इस स्थल तक जाने का मार्ग भी सरकारी धन से बनवा रहा है। लंबे समय से संचालित इस शिविर का स्थानीय लोगों द्वारा अब तक कोई विरोध न किए जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि छेडख़ानी और दलित उत्पीडऩ के झूठे केस में फंसाए जाने के डर से कोई भी सामने आने की हिम्मत नहीं जुटाता है। अनिल सिंह ने गुरुवार को लखनऊ जाकर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों समेत सीएम से मामले की शिकायत किए जाने की बात कही है।
[ad_2]
Source link