Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: पति पर धर्म बदलने का शक, पुलिस को दी तहरीर,...

Unnao News: पति पर धर्म बदलने का शक, पुलिस को दी तहरीर, तफ्तीश शुरू

0
46

[ad_1]









































Suspicion of changing religion on husband, Tahrir given to police, investigation started





संवाद न्यूज एजेंसी

औरास। गांगन गांव के एक युवक को दूसरे वर्ग के युवक ने फोन करके बुलाया। दस दिन बाद भी युवक के घर न लौटने पर उसकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है।

थानाक्षेत्र के गांव गांगन निवासी खुशबू यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दस दिन पहले उसके पति अवधराम को किसी फैजान नाम के युवक ने फोन करके बुलाया। उससे बात करने के बाद पति अवधराम घर से 25 हजार रुपये लेकर चले गए थे, इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। अब उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।

फैजान से फोनकर पति को घर भेजने की बात कही तो उसने बताया कि पति घर आएगा तो वह आत्महत्या कर लेगा। वह अपना पता भी नहीं बता रहा है। खुशबू ने फैजान नाम के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। उसपर पति का धर्म परिवर्तन कराने का शक भी जताया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  युवक ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म









© 2022-23 Amar Ujala Limited












[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here