Unnao News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

0
90

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sat, 22 Apr 2023 01:09 AM IST

सोनिक। दही थानाक्षेत्र में किशोरी का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। वह घर में अकेली थी, परिजन खेत में भूसा उठाने गए थे। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है।

गांव मैता निवासी रेवती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में शुक्रवार सुबह भूसा उठाने गए थे। घर में बेटी पिंकी (17) अकेली थी। जब वह खेत से लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे का दरवाजा खोलने के लिए कटर की मदद ली।

यह भी पढ़ें -  सफाई कर्मी व युवक पर हमलावर हुए बंदर

इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। बेटी की मौत से मां मूला देवी, भाई पंकज और रिंकी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here