Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवक का...

Unnao News: बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

0
39

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Wed, 26 Apr 2023 01:25 AM IST

उन्नाव। आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण के गांव महमूदखेड़ा में युवक का शव आम के बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।

आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण क्षेत्र के गांव महमूदखेड़ा निवासी गया प्रसाद का 24 वर्षीय बेटा सरोज चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। लगभग 25 दिन पूर्व ही गांव लौटा था। मंगलवार दोपहर में वह मवेशियों के लिए घास लेने की बात कहकर घर से निकला था। शाम को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित गांव बादुल्लाखेड़ा निवासी राम सजीवन के आम के बाग में सरोज का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उपनिरीक्षक राजेश कुमार दीक्षित ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि सरोज का विवाह ढाई साल पहले हुआ था। उसके डेढ़ वर्ष का बेटा साहिल है। छोटा भाई अमरीश और बहनों में निशा, मनीषा, पत्नी मोनिका व मां रामदेवी सहित सभी परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: लातघूसों से मारते थे हमलावार, छीन ले जाते थे पैसा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here