Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: बी-फार्मा के छात्र- छात्राओं सहित 60 ने किया रक्तदान

Unnao News: बी-फार्मा के छात्र- छात्राओं सहित 60 ने किया रक्तदान

0
44

[ad_1]

फोटो-10

आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शिविर का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे सोमहरामऊ स्थित आईपीएसआर का ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं सहित 60 लोगों ने रक्तदान किया।

संस्थापक बद्री विशाल तिवारी ने बताया कि यज्ञ चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 60 लोगों ने रक्तदान किया है। कहा कि रक्तदान से न केवल समाज की सेवा होती है बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। नए सेल्स प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी व फार्मेसी विभाग की निदेशक डॉ. एंन त्रिलोचना ने स्वैच्छिक रक्तदान की सराहना की। संचालन नीरज व सोबान खान ने किया।

यह भी पढ़ें -  150 क्षमता वाले ब्लड बैंक में सिर्फ 13 यूनिट खून

छात्र बिपुल मिश्रा, अफजल करीम,शुभम, आदर्श बाजपेई, आशीष ठाकुर, सोनू, तरुनेश, आशुतोष, गगन ,प्रिंस राव, उत्कर्ष शुक्ला, शुभम कुमार, ऋतिक, अमित, आयुष, यशोधन वाल्मीकि सहित कुल 60 लोगों ने रक्तदान किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here