Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Unnao News: हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त गिरफ्तार

0
55

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Wed, 24 May 2023 12:48 AM IST

पाटन। बिहार थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्तों को एक अवैध तमंचे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव के युवक पर जानलेवा हमले और घर पर चढ़ाई कर मारपीट करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर अतुल सिंह व उसका भाई अर्पित सिंह समेत चार लोग नामजद थे। वांछित अभियुक्त अर्पित व अजय निवासी ग्राम मुनऊखेड़ा को मुड़ियनखेड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। अर्पित सिंह के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, अर्पित सिंह पर बिहार, अचलगंज, शुक्लागंज व बारासगवर थाने के अलावा गैर जनपद में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त अजय सिंह पर बिहार थाने में ही दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)

यह भी पढ़ें -  राज्यमंत्री के हत्यारोपी बेटों ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here