Home उत्तर प्रदेश Unnao : खनिज विभाग द्वारा की जा रही प्रवर्तन की कार्यवाही से...

Unnao : खनिज विभाग द्वारा की जा रही प्रवर्तन की कार्यवाही से ट्रांसपोर्टरों में दहशत

0
101

अक्सर सुर्खियों में रहने वाला खनिज विभाग इस समय अवैध, ओवरलोड परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों की धड़कने बढ़ाये हुए है। ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जिस दिन ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न हो। निरन्तर कार्यवाही होने से एंट्री का खेल खेलने वालों के होश पाख्ता होते जा रहे हैं। दीपावली का त्योहार होने के कारण ट्रांसपोर्टर ओवरलोड/एनआर का तगड़ा परिवहन करते हैं। जो इस समय आसान नहीं लग रहा है।

मोरम/गिट्टी के ओवरलोड/बिना परिवहन प्रपत्र के 10 वाहनों का हुआ चालान, एक सीज

आज 04 नवम्बर, 2023 को सुबह तड़के ही जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के कुशल निर्देशन में ज्येष्ठ खान अधिकारी अनंत कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह ने कानपुर- लखनऊ राजमार्ग पर खनिज के आने वाले वाहनों की जांच करना शुरू किया। सदर तहसील अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर- लखनऊ राजमार्ग पर पर मोरम/गिट्टी के ओवरलोड/बिना परिवहन प्रपत्र (ईएमएम-11) के 10 वाहनों का जांचोपरांत चालान किया गया तथा खनिज के एक वाहन पर सीजर की कार्यवाई की गई।

यह भी पढ़ें -  दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी पर गोली चला लूटी नगदी

जिसे पुलिस अभिरक्षा में ललउ खेड़ा पुलिस चैकी में खड़ा करवाया गया। खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह ने बताया कि इस तरह का प्रवर्तन अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। खनिज के ओवरलोड/एनआर वाहनों पर प्रशासन की पैनी नजर है। अवैध खनन/परिवहन तथा बिना राॅयल्टी के निकलने वाले वाहनों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

गत दिवस भी 10 वाहनों का हुआ था चालान
गत दिवस 03 नवम्बर, 2023 को प्रवर्तन की कार्यवाही में आजाद मार्ग पर मोरम/गिट्टी के ओवरलोड/बिना परिवहन प्रपत्र के 10 वाहनों का चालान खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह द्वारा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here