Home अपराध Unnao : जेल से छूटकर आये दुष्कर्म आरोपी ने चलाई गोली, महिला...

Unnao : जेल से छूटकर आये दुष्कर्म आरोपी ने चलाई गोली, महिला की मौत, तीन घायल, खुद भी दी जान

0
118

उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव में जेल से छूटकर आये दुष्कर्म आरोपी ने तांडव मचा दिया। प्रेमिका के घर पर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग कर जहां दहसत फैलाई वहीं इस घटना में युवती की मां की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद युवक ने खुद के भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।

जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। चर्चा है कि प्रेम संबंधों को लेकर युवक ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर कप्तान, सीओ ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।

जानकारी के अनुसार गोड़ियनखेड़ा गांव निवासी अनुराग पाल (22) सोमवार सुबह गांव के ही पुत्तीलाल के घर पर तमंचा लेकर पहुँचा। इस दौरान किसी बात को लेकर वहां विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर अनुराग ने तमंचे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। कई राउंड फायरिंग करने से पुत्तीलाल व उनकी पत्नी फूल कुमारी तथा दो अन्य गोली लगने से घायल हो गये।

यह भी पढ़ें -  TNPSC Group 4 2022 परीक्षा आज पूरे तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी, विवरण देखें

घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया और गांव के बाहर खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। कई राउंड फायरिंग पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतेहपुर चौरासी सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की हालत गंभीर देखते हुये उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के चलते अनुराग पाल का विवाद चल रहा था। दुष्कर्म मामले में वह तीन माह पहले जेल से छूटकर घर आया था। घटना की जानकारी पर कप्तान सिद्धार्थ शंकर मीना व सीओ सफीपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here