Home अपराध बेदर्द पत्नी ने बेरहमी से पति को कुल्हाड़ी से पांच टुकड़ों में...

बेदर्द पत्नी ने बेरहमी से पति को कुल्हाड़ी से पांच टुकड़ों में काटकर नहर में बहाया

0
1083

रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक कलियुगी बेदर्द पत्नी ने अपने पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से पांच टुकड़ों में काट डाला। उसके बाद उसके शरीर के कटे हुए टुकड़ों को नहर में बहा दिया। मामले का पता चलने पर पुलिस नहर में फेंके गए शव के टुकड़ों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है।

पति को काटकर की गई इस सनसनीखेज घटना को लेकर लोगों में दहशत पसरी हुई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। मामले का पता चलने पर गिरफ्तार की गई महिला ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अपने पति की हत्या की बात को कबूल करते हुए बताया है कि उसने पहले अपने पति को चारपाई के साथ रस्सी से बांधा फिर कुल्हाड़ी से काटकर उसके शरीर के पांच टुकड़े कर दिए।

मृतक की पहचान गजरौला थाना क्षेत्र के शिव नगर के रहने वाले 55 वर्षीय रामपाल के रूप में हुई है। घटनाक्रम के मुताबिक रामपाल की पत्नी दुलारो देवी पिछले दिनों अपने पति के दोस्त के साथ भाग गई थी। तकरीबन 1 महीने तक उसके साथ रहने के बाद जब वह अपने गांव लौट कर आई तो महिला ने अपने बेटे को पति के लापता होने की जानकारी दी। पास में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहने वाले रामपाल के बेटे सोनपाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत करते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करना शुरू की। जांच में उसकी पत्नी ही शक के दायरे में आ गई। कड़ाई से पूंछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया।

यह भी पढ़ें -  Holi 2023: बरेली में निकली ऐतिहासिक राम बरात, बराती बन झूमे हुरियारे, फूलों के साथ बरसा रंग-गुलाल

सीओ अंशु जैन ने बताया कि शव के टुकड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं। नहर के पानी को बंद करा दिया गया है। गोताखोर तलाश में जुटे हैं आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता था। जमीन गिरवीं रख दी थी और बेटी की शादी करनी है। इसलिए उसने अकेले ही रविवार को पति की हत्या कर दी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हत्या में और कौन शामिल है, हत्या की असली वजह क्या है, इन बातों का पता लगाया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here