UP: निकाय चुनाव बाद बदले जाएंगे BJP के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सभी छह क्षेत्रों में हो सकती है नए अध्यक्ष की तैनाती

0
41

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

भाजपा के अवध, काशी, गोरखपुर, ब्रज, पश्चिम और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र को निकाय चुनाव के बाद नए अध्यक्ष मिल जाएंगे। पार्टी में सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्त को लेकर मंथन चल रहा है।

पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का निधन होने से अवध क्षेत्र में अध्यक्ष पद खाली है। वहीं काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी लगातार दो बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए अब इन क्षेत्रों में भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सेंथवार को पार्टी ने एमएलसी बना दिया है। इसलिए पार्टी यहां भी किसी अन्य कार्यकर्ता को मौका देगी। हालांकि गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से ही तय होगा। पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जाट हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी पश्चिम के जाट नेता हैं। ऐसे में पार्टी पश्चिम में गुर्जर या सैनी समाज को मौका देना चाहती है। हालांकि पार्टी का एक गुट जाट वोट बैंक को साधने के लिए किसी नए जाट चेहरे को अध्यक्ष बनाने का पक्षधर है।

यह भी पढ़ें -  Mudiya Purnima Mela: गोवर्धन में गिरिराजजी के जयकारों से गूंज रही तलहटी, परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विस्तार

भाजपा के अवध, काशी, गोरखपुर, ब्रज, पश्चिम और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र को निकाय चुनाव के बाद नए अध्यक्ष मिल जाएंगे। पार्टी में सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्त को लेकर मंथन चल रहा है।

पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का निधन होने से अवध क्षेत्र में अध्यक्ष पद खाली है। वहीं काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी लगातार दो बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए अब इन क्षेत्रों में भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सेंथवार को पार्टी ने एमएलसी बना दिया है। इसलिए पार्टी यहां भी किसी अन्य कार्यकर्ता को मौका देगी। हालांकि गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से ही तय होगा। पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जाट हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी पश्चिम के जाट नेता हैं। ऐसे में पार्टी पश्चिम में गुर्जर या सैनी समाज को मौका देना चाहती है। हालांकि पार्टी का एक गुट जाट वोट बैंक को साधने के लिए किसी नए जाट चेहरे को अध्यक्ष बनाने का पक्षधर है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here