[ad_1]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर मेरठ जिले के मेडिकल थाने में तीन घंटे तक हंगामा किया। भाजपाई एक विधवा की दुकान पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग लेकर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने भाजपाइयों को बाहर जाने को कहा। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने के गेट पर बैनर लगाकर धरना प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा गया- भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है। बाद में यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस बारे में फेसबुक पर टिप्पणी की। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में सागर पोसवाल और शंभू पहलवान समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं भाजपाइयों के मुताबिक इंचौली थानाक्षेत्र के मसूरी गांव निवासी पूजा की शादी चार साल पहले नौचंदी क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी अवधेश से हुई थी। 21 अक्तूबर को बीमारी के चलते अवधेश की मौत हो गई थी। पति के नाम गढ़ रोड पर मेडिकल क्षेत्र में एक दुकान है।
वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तस्वीर को पोस्ट कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पांच-छह सालों में पहली बार थानों में सत्तापक्ष के लोगों का ही आना बंद हो गया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”ऐसा पहली बार हुआ है इन पाँच-छह सालों में सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में। ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल!”
पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
[ad_2]
Source link