UP: सुहागरात से चंद मिनट पहले पति को ऐसे हाल में देख दुल्हन की निकल गई चीख, पिता बोले- बेटा तूने ये क्या किया

0
15

[ad_1]

Kannauj News Groom hanged himself from bride chunri in honeymoon room

Kannauj News
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सुहागरात के सजे कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से शादी के घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या की वजह तलाशने में लगी है।

तालग्राम थाना के मछरैया गांव निवासी रामविलास यादव खेती का काम करते हैं। उनके छोटे पुत्र मनोज यादव (23) की शादी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर्वा निवासी लालू यादव की पुत्री गोल्डी (22) से तय हुई थी। 26 मई को बैंडबाजों के साथ बरात देवीपुर्वा पहुंची गई थी। 

यह भी पढ़ें -  Mainpuri: बदमाशों ने बोला विद्युत उपकेंद्र पर धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटा तांबे का तार

शादी की रस्मों के बाद बरात 27 मई को दूल्हा-दुल्हन के साथ घर लौट आई थी। 28 मई मंडल उखाड़ने और कंगन खोलने की रस्म अदायगी की गई। सुहागरात के लिए कक्ष को सजाया गया था। रात में 10 बजे दुल्हन को उसकी दो ननदों ने कमरे में पहुंचाया। 

कुछ देर बाद दुल्हन बाथरूम में चली गई।।इस बीच दूल्हे ने दरवाजा बंद कर लिया और पंखा के सहारे दुल्हन की चुनरी से फंदा डाल कर लटक गया। दुल्हन शौचं से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर नहीं खुला तो खिड़की से अपने पति को लटकता और तड़पता देखा तो शोर मचाया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here