UP Chunav 2022 Phase 2: दूसरे चरण का मतदान जारी, सीएम योगी बोले- मतदाताओं ने अखिलेश को ‘ठंडा’ किया

0
18

[ad_1]

08:41 AM, 14-Feb-2022

सभी इलाकों में सुरक्षा अधिकारी भ्रमण कर रहे हैं: डीआईजी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है। सहारनपुर के डीआईजी ने बताया कि हमने सुरक्षा के ऐसे इंतज़ाम किए हुए हैं कि मतदाताओं को पूरी तरह से सुरक्षा का आभास रहें। राज्य की सभी सीमाओं और पोलिंग बूथ पर हमने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर रखी है। सहारनपुर के डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि सहारनपुर ज़िला उत्तराखंड की सीमा से भी लगता है और आज उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव है इसलिए हमने उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं। सभी इलाकों में सुरक्षा अधिकारी भ्रमण कर रहे हैं।

08:34 AM, 14-Feb-2022

प्यार, सौहार्द के लिए करें वोट: जयंत चौधरी

आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज प्यार, सौहार्द, भाईचारा और विकास के लिए वोट करें।

 

08:32 AM, 14-Feb-2022

सभी पूरे जज़्बे के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें: नकवी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि सभी पूरे जज़्बे के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

 

08:31 AM, 14-Feb-2022

अमरोहा में मतदाताओं की लंबी लाइन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। अमरोहा जिले के गन्ना विकास बूथ से हैं, जहां लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।

08:29 AM, 14-Feb-2022

मतदान के बाद सेल्फी

शाहजहांपुर में मतदान के बाद परिवार ने सेल्फी ली।

08:22 AM, 14-Feb-2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद साफ है कि भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। योगी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद वोटर्स ने  सपा अध्यक्ष अखिलेश और जयंत चौधरी को ठंडा कर दिया है।

 

08:17 AM, 14-Feb-2022

पूरे परिवार ने एक साथ वोट डाला

यूपी के दूसरे चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शाहजहांपुर जिले के कुर्रिया ढोढ़ो गांव में पूरे परिवार ने एक साथ वोट डाला। 

08:13 AM, 14-Feb-2022

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया मतदान

शाहजहांपुर शहर में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सात बजे अपना वोट डाला। पत्रकारों से बातचीत में सुरेश खन्ना ने कहा कि विकास ही भाजपा की जीत का आधार बनेगा। पहले चरण की वोटिंग ने ही विपक्षियों को परास्त कर दिया। अब दूसरे चरण में भी विरोधी परास्त होंगे। शाहजहांपुर की छह सीटों पर लगभग 22 लाख मतदाता मतदान करेंगे। 

यह भी पढ़ें -  रुलाकर चला गया हंसाने वाला: दिल्ली के एम्स अस्पताल राजू श्रीवास्तव ने तोड़ा दम

08:05 AM, 14-Feb-2022

शाहजहांपुर में धीरे धीरे बढ़ रहा मतदान

शाहजहांपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। धीरे-धीरे मतदान रफ्तार पकड़ रहा है। बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ रही है। वहीं कटरा विधानसभा के बांडिया गांव में ईवीएम खराब होने से मतदान रुका हुआ है। 

07:50 AM, 14-Feb-2022

बरेली में मतदाताओं की लगी लाइन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। बरेली के दमखोड़ा गांव के धनी राम इंटर कॉलेज में लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। दिन निकलते ही मतदाताओं की बूथों पर लाइन लगी है।

06:59 AM, 14-Feb-2022

शुरू हुआ मतदान

नौ जिलों की 55 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान के गति पकड़ने की उम्मीद है। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने के निर्देश हैं। 

06:44 AM, 14-Feb-2022

आठ विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील

यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में जिन नौ जिलों में चुनाव होने हैं उनमें आठ  विधानसभा क्षेत्र नगीना, धामपुर, बिजनौर, असमोली, संभल, देवबंद, रामपुर मनिहारन व गंगोह को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

06:30 AM, 14-Feb-2022

लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी

दूसरे चरण के चुनाव के दौरान 50 प्रतिशत मतदान स्थलों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। कैमरों के माध्यम से इसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर किया जाएगा। 

06:17 AM, 14-Feb-2022

मतदान से पहले मॉक पोल

दूसरे चरण का मतदान कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। चुनाव अधिकारियों ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दनियापुर में मतदान केंद्र संख्या 374 पर मॉक पोल किया।

 

05:21 AM, 14-Feb-2022

UP Chunav 2022 Phase 2: दूसरे चरण का मतदान जारी, सीएम योगी बोले- मतदाताओं ने अखिलेश को ‘ठंडा’ किया

यूपी में आज मतदान का दूसरा चरण है। इस चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान सोमवार को होगा। वोट सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे। इस चरण में 2.02 करोड़ मतदाता 69 महिलाओं समेत कुल 586 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 1.08 करोड़ पुरुष, 94 लाख महिला व 1,269 थर्ड जेंडर अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। इस चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले में वोट पड़ेंगे। इन जिलों में 12,544 मतदान केंद्र और 23,404 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के पालन के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स, फेस मास्क, थर्मल स्कैनर, फेस शील्ड, पीपीई किट और साबुन-पानी की व्यवस्था की गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here