UP Election 2022: आगरा-मथुरा में कोहरे के बीच मतदान शुरू, सर्दी में मतदाताओं का जोश हाई

0
25

[ad_1]

08:16 AM, 10-Feb-2022

आगरा के मऊ रोड स्थित ऑल सेंट स्कूल को आदर्श बूथ बनाया गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की जांच के लिए लिए लगाई गई है। हालांकि सुबह साढ़े सात बजे तक टीम के बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान में बने बूथ में मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

 

07:43 AM, 10-Feb-2022


मथुरा के कोसीकलां में पोलिंग के बाहर मतदाताओं की कतार
– फोटो : अमर उजाला

मथुरा के छाता विधानसभा क्षेत्र के कोसीकलां में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज आदर्श मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही यहां मतदाताओं की लाइन लग गई। गोवर्धन के राधाकुंड में एक परिवार के लोगों ने सबसे पहले मतदान किया। 

07:38 AM, 10-Feb-2022

बल्केश्वर के शिवपुरी स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय पोलिंग बूथ पर अनुपम सक्सेना ने पहला वोट डाला। शहर के मुरारी लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज में सास-बहू ने सुबह पहले पहले मतदान किया। इसके बाद घर का काम किया। 

07:27 AM, 10-Feb-2022

UP Election 2022: आगरा-मथुरा में कोहरे के बीच मतदान शुरू, सर्दी में मतदाताओं का जोश हाई

आगरा जिले में कोहरे के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महर्षिपुरम के सरस्वती विद्या मंदिर पोलिंग बूथ पर सुबह के वक्त मतदाता कम पहुंचे। प्रत्याशियों के बस्ते नहीं लगे थे। मतदाताओं ने बीएलओ मतदाताओं की मदद से मतदान किया। आगरा के प्राथमिक विद्यालय गैलाना पोलिंग बूथ पर सुबह 7.15 बजे मतदान शुरू हुआ है। यहां दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर रखी गई है। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here