[ad_1]
जिले में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान की प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान के लिए जिले में 1104 मतदान केंद्रों पर 2224 बूथ बनाए गए हैं। इस बार 18.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मथुरा सदर क्षेत्र के रहने वाले ईशान पांडे की शादी बुधवार रात को एक मैरिज होम में संपन्न हुई। गुरुवार सुबह ईशान ने अपनी दुल्हन को घर ले जाने से पहले मतदान करने पहुंचे। उन्होंने ज्ञान ज्योति जूनियर हाईस्कूल पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
ईशान पांडे ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान। हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। बूथ पर ईशान के साथ लाइन में खड़े अधिवक्ता संजय गौड़ एडवोकेट ने कहा कि हर किसी को मतदान करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र में हर वोट जरूरी होता है।
नवविवाहिता लताश्री अपनी ससुराल भरतपुर से मथुरा में मतदान करने आई। उन्होंने सुभाष इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। हाल ही में लताश्री की शादी हुई है। उनका मथुरा की मतदाता सूची में नाम है।
जिले में मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 20 आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम हैं। डीएम और एसएसपी भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link