UP Election 2022 Live: अखिलेश बोले- जीप से किसानों को कुचलने वाला बाहर है, बकरी-भैंस चोरी का आरोपी जेल में

0
22

[ad_1]

12:43 PM, 11-Feb-2022

अखिलेश बोले- भाजपा के बड़े नेता ने छोटे को पैदल कर दिया, छोटे ने गुस्से में उप-मुख्यमंत्री को स्टूल पर बैठा दिया

अखिलेश ने कहा कि ये अन्यायी सरकार है। झूठी सरकार है। इनके नेता झूठे हैं। बड़े नेता ने तो पहले ही छोटे नेता को पैदल कर दिया। जब छोटे नेता को गुस्सा आया तो उसने एक उप-मुख्यमंत्री को स्टूल पर बैठा दिया। और ज्यादा गुस्सा आया तो घोषणा पत्र से उनकी फोटो हटा दी। स्टूल वाले उप-मुख्यमंत्री अपने समाज को कोई हक और सम्मान नहीं दिला सकते हैं। 

12:29 PM, 11-Feb-2022

रामपुर में अखिलेश ने कहा आजम खान के बिना हमारा चुनाव चल रहा है। वो झूठे मुकदमों में जेल में हैं। इनके ऊपर पेड़ चोरी, भैंस चोरी, बकरी चोरी, किताब चोरी और शराब की बोतल चुराने का मुकदमा है। उन्हें जेल में रहना पड़ा रहा है। जिनको सब ने वीडियो में जीप से कुचलते देखा वो आज जेल से बाहर है। यही भाजपा का न्यू इंडिया है। 

12:16 PM, 11-Feb-2022

अखिलेश बोले- इस बार भाजपा की हवा खराब है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रामपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा कि हम नौकरी और रोजगार निकालने का काम करेंगे। तब जाकर भाजपा के लोगों की गर्मी निकलेगी। उन्होंने दावा किया जिस तरह से कल वोट पड़ा है उसके बाद 10 मार्च का परिणाम साफ हो गया है। उन्होंने कहा, ‘इस बार भाजपा की हवा खराब है। भाजपा का सफाया होने जा रहा है। पहले चरण में हर वर्ग के लोगों ने भाजपा का सफाया कर दिया है। दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा का नामो निशान खत्म हो जाएगा।’ 

12:07 PM, 11-Feb-2022

मिर्जापुर में सीट बंटवारे को लेकर सपा व अपना दल (के) में खींचतान

अपना दल कमेरावादी की ओर से मिर्जापुर की मड़िहान और चुनार विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद से समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों में खलबली मची हुई है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता ने बयान जारी किया कि चुनार व मड़िहान विधानसभा में अभी अधिकृत प्रत्याशी की कोई घोषणा नहीं की गई है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का प्रचार करते रहें। जल्दी राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

11:50 AM, 11-Feb-2022

20 फरवरी को लखीमपुर में रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को लखीमपुर में रैली संबोधित करेंगे। अक्तूबर में हुए लखीमपुर खीरी कांड के बाद यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री इस क्षेत्र में कोई रैली करेंगे। लखीमपुर कांड के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को जमानत मिल गई है। इसके पहले, प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को सीतापुर में रैली कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। 

10:55 AM, 11-Feb-2022

भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को मारा थप्पड़

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को मतदान के बीच कई बड़ी घटनाएं हुईं। दक्षिण क्षेत्र में जहां सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया तो वहीं सरधना क्षेत्र में भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  पढ़ें पूरी खबर…

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: बच्ची के शव को कब्र से निकलवाकर हुआ पोस्टमार्टम, मौत की हिस्ट्री दे रही कुत्ते के काटने की गवाही

10:37 AM, 11-Feb-2022

डिप्टी सीएम केशव, मंत्री सिद्धार्थ, नंदी समेत कई विधायकों की पत्नियां जुटीं प्रचार में

ठंड के बावजूद प्रयागराज में सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, प्रत्याशियों का प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है। प्रयागराज में 27 फरवरी को मतदान होना है। इस वजह से यहां अब तक भले ही कोई बड़ी राजनैतिक रैली, रोड शो आदि न हुए हो लेकिन प्रत्याशी जी जान से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा की बात करें तो यहां प्रत्याशी के साथ उनकी पत्नियां भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

 

10:12 AM, 11-Feb-2022

प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा आज पटियाली में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दरियावगंज के फायर स्टेशन के सामने बनाए गए मैदान में सभा होगी। रैली में वह चार जनपदों की नौ विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे। कासगंज जिले की सदर विधानसभा और अमांपुर, पटियाली विधानसभा, एटा की मारहरा एवं एटा सदर, अलीगंज विधानसभा, बदायूं की दातागंज एवं शेखुपुर विधानसभा एवं फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज विधानसभा के कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

10:10 AM, 11-Feb-2022

अखिलेश अपनी सीट से भी हारेंगे: अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने वाराणसी में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल पहले चरण के मतदान हुए। उत्तर प्रदेश की जनता ने गुंडाराज और माफियाराज को मुक्त करने के लिए योगी जी की सरकार ने पांच साल में जो काम किया है उसको फिर एक बार सत्ता में लाने के लिए वोट किया है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि अखिलेश यादव अपनी सीट से चुनाव हारेंगे।

10:05 AM, 11-Feb-2022

पहले चरण में मतदाता ‘फर्स्ट डिवीजन’ पास

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर बृहस्पतिवार को 62 फीसदी मतदान हुआ। इस चरण में सबसे अधिक वोट कैराना में 75.12 फीसदी और सबसे कम 47.22 प्रतिशत वोट साहिबाबाद में पड़े। चुनाव आयोग का कहना है कि कई जगहों से ईवीएम में तकनीकी दिक्कतें आईं, लेकिन मतदान शांतिपूर्ण रहा। पढ़ें पूरी खबर…

 

09:51 AM, 11-Feb-2022

अनुराग ठाकुर का वाराणसी में चुनाव प्रचार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज वाराणसी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। 

09:37 AM, 11-Feb-2022

UP Election 2022 Live: अखिलेश बोले- जीप से किसानों को कुचलने वाला बाहर है, बकरी-भैंस चोरी का आरोपी जेल में

भाजपा शुक्रवार को बरेली में पूरी ताकत झोंकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे से वर्चुअल रैली करेंगे तो शाम पांच से सात बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलक इंटर कॉलेज से सिविल लाइंस में पार्टी कार्यालय तक रोड शो करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह बरेली में होंगे। वह दोपहर 12 बजे भोजीपुरा फिर आंवला में रैली को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here