[ad_1]
09:24 AM, 13-Feb-2022
UP Chunav 2022: कल दूसरे चरण का मतदान
उत्तर प्रदेश की नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर कल यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होगा। इन जिलों में प्रचार-प्रसार भी थम चुका है। अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं जिले में पड़ने वाली इन 55 सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।
09:11 AM, 13-Feb-2022
UP Election 2022 Live: कल नौ जिलों की 55 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान, जानिए सभी जरूरी बातें
अखिलेश यादव बोले- भाजपा बनाम भाईचारे का है उत्तर प्रदेश चुनाव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष साक्षात्कार में किसान, नौजवान, कानून-व्यवस्था के हालात, आर्थिक और रोजगार के मोर्चों पर प्रदेश की स्थिति के साथ ही भाईचारे जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर जोरदार हमले बोला। साथ ही इन सब मोर्चों पर समाजवादी सोच को भी रखा। अखिलेश ने कहा-उत्तर प्रदेश में अब झूठ का हवाई जहाज नहीं उतरेगा। पहले चरण के मतदान से ही साफ हो चुका है कि भाजपा का सफाया तय है।
उन्होंने तंज कसा कि भाजपा वालों ने डोर-टू-डोर कैंपेन तक बंद कर दिया है। क्योंकि, लोग उनको खाली सिलिंडर दिखा रहे हैं। अपराध के आंकड़े खुद-ब-खुद कानून-व्यवस्था की सच्चाई बता रहे हैं। यह चुनाव भाजपा बनाम भाईचारा का है। अब तक के चुनाव में भाजपा युवाओं, किसानों, बेरोजगारों के मुद्दों से भागती रही। वे कैराना, मुजफ्फरनगर को मुद्दा बना रहे थे। हमने असली मुद्दों पर बात की। पेश हैं अखिलेश यादव से राजेन्द्र सिंह और नितिन यादव की बातचीत के प्रमुख अंश…
[ad_2]
Source link







