UP Election 2022 Live: मथुरा पहुंचे अमित शाह, वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में की पूजा

0
31

[ad_1]

12:10 PM, 27-Jan-2022

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मथुरा में आज अमित शाह का घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम है। 



 

12:09 PM, 27-Jan-2022

मथुरा पहुंचे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह मथुरा पहुंच गए हैं। यहां वो बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका घर-घर जाकर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने का कार्यक्रम है। 

12:05 PM, 27-Jan-2022

बसपा ने दूसरे चरण के बचे हुए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की

बसपा ने गुरुवार को दूसरे चरण के बचे हुए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दूसरे चरण की 55 में से 51 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान पार्टी ने 22 जनरी को कर दिया था। आज जारी सूची में बची चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए है। इसके साथ ही दो सीटों पर उम्मीदवार बदला गया है।  

11:43 AM, 27-Jan-2022

आज मुजफ्फरनगर के दौरे पर जयंत चौधरी, कल अखिलेश के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज मुजफ्फरनग जिले का दौरा करेंगे। चुनाव प्रचार के बाद यहीं उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जयंत मुजफ्फरनगर में संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। 

10:50 AM, 27-Jan-2022

UP Election : मेरठ में सपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ीं

समाजवादी पार्टी के मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आदिल चौधरी पर विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। मेरठ सिटी के एसपी विनीत भटनागर ने कहा कि एक वीडियो में एक प्रत्याशी द्वारा ऐसी बातें कही गई हैं जिसे देखकर द्वेष भावना फैलने के लिए प्रेरित लग रही थी। वीडियो का प्रशिक्षण कराया गया जिसके बाद IPC की धारा 505 में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  UP MLC Elections:विधान परिषद की 36 में से 9 सीटों पर बीजेपी निर्विरोध जीती,पूर्वांचल की कई सीटों पर बेहद रोचक मुकाबला

एक दिन पहले ही इस वीडियो को भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर अखिलेश यादव से सवाल किया था, ‘मेरठ दक्षिण से सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी ने हिंदुओं को दी धमकी, कहा हमारी सरकार आई तो छोड़ेंगे नहीं… चुनचुन कर बदला लिया जाएगा” क्या अखिलेश ने नाहिद हसन, आदिल चौधरी जैसे हिंदू विरोधी गुंडों को ही टिकट दिया है?’ 

09:35 AM, 27-Jan-2022

UP Election : योगी का अखिलेश पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट कर कहा, ‘प्रदेश की पहचान अब ‘दिव्य कुंभ’ और ‘भव्य दीपोत्सव’ से है, वही रहेगी…प्रदेश की पहचान ‘सैफई महोत्सव’ से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे…।’

09:33 AM, 27-Jan-2022

UP News: भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने किसे-किसे बनाया है प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण और 14 फरवरी को नौ जिलों की 55 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। पढ़िए पूरी लिस्ट…

 

09:24 AM, 27-Jan-2022

UP Election 2022 Live: मथुरा पहुंचे अमित शाह, वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में की पूजा

UP Chunav : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का आज मेरठ दौरा 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आज यानी गुरुवार को मेरठ आएंगे। स्वतंत्र देव सिंह तीन विधानसभा सीटों (मेरठ कैंट, मेरठ शहर और किठौर) पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे अपने प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देंगे। साथ ही पार्टी समर्थकों में चुनाव के लिए जोश भरेंगे।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here