UP Election 2022 Live: रविदास जयंती पर वाराणसी पहुंचे चन्नी, राहुल और प्रियंका गांधी भी आएंगे, यहीं से पंजाब के मतदाताओं को साधने की कोशिश

0
27

[ad_1]

09:26 AM, 16-Feb-2022

UP Elections 2022: मेरठ की इस सीट पर गुर्जरों ने बिगाड़ा प्रत्याशियों का गणित

मेरठ में गुर्जर मतों के बंटवारे ने किठौर सीट पर हार-जीत का गणित बिगाड़ दिया है। विधानसभा क्षेत्र की हर चौपाल और चाय की दुकान पर यही चर्चा है। गुर्जर मतों के सहारे जहां भाजपा अपनी जीत मानकर चल रही है, वहीं सपा भी गुर्जर बिरादरी को अपने साथ बताकर जीत का दावा कर रही है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा, इस पर असली मोहर दस मार्च को ही लग पाएगी। लेकिन इससे पहले प्रत्याशी और समर्थक जीत के दावे करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

09:10 AM, 16-Feb-2022

UP Chunav : वाराणसी में कांग्रेस नेताओं का लगा जमघट

संत रविदास जयंती पर आज वाराणसी में कांग्रेस नेताओं का जमघट लग गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वाराणसी के गोवर्धनपुर में बने संत रविदास के मंदिर में माथा टेका। इसके बाद चन्नी ने कहा, आज गुरु रविदासजी का जन्मदिन है। मैं गुरु का आशीर्वादन लेने आया हूं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वाराणसी पहुंचेंगे।

08:58 AM, 16-Feb-2022

तिर्वा, महाराजपुर, महोली और सीतापुर से ग्राउंड रिपोर्ट

यूपी के रण में मुद्दों का भी इम्तिहान है। हो भी रहा है। कई चले। चलते ही जा रहे हैं। कुछ का शोर था। शुरुआत में बड़ा जोर था। पर, असल परीक्षा आते ही वे फुस्स हो गए। क्या वे सिर्फ दिखावटी थे? क्या वे सिर्फ बनावटी थे? यकीनन यह तो नहीं कह सकते। पर, सवालों के घेरे में मुद्दे भी हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

यह भी पढ़ें -  up chunav result 2022: योगी सरकार में डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं संजय निषाद, बोले-चुनाव में हम लोगों ने बहुत मेहनत की है

08:39 AM, 16-Feb-2022

UP Election 2022 Live: रविदास जयंती पर वाराणसी पहुंचे चन्नी, राहुल और प्रियंका गांधी भी आएंगे, यहीं से पंजाब के मतदाताओं को साधने की कोशिश

तीसरे चरण में 22 फीसदी दागी, 39 फीसदी करोड़पति प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में पहले दो चरणों के मुकाबले दागी उम्मीदवारों की संख्या घटी है। इस चरण में 22 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, सबसे ज्यादा आपराधिक मामले कांग्रेस की फर्रुखाबाद सीट की प्रत्याशी लुइस खुर्शीद पर दर्ज हैं। करोड़पतियों प्रत्याशियों की सूची में बबीना से यशपाल सिंह यादव शीर्ष पर हैं। 

समाजवादी पार्टी ने सबसे अधिक 52 फीसदी दागी उम्मीदवारों को टिकट दी है। वह करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में भी शीर्ष पर है। सपा ने 58 में से 30 बाहुबलियों को टिकट दिए हैं। जबकि भाजपा ने 55 में से 25 यानी 46 फीसदी बाहुबलियों पर भरोसा जताया है। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने मंगलवार को तीसरे चरण की रिपोर्ट जारी की। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here