Home उत्तर प्रदेश UP Election 2022: शुक्रवार को आगरा आ रहे अखिलेश-जयंत, छह विधानसभा क्षेत्रों...

UP Election 2022: शुक्रवार को आगरा आ रहे अखिलेश-जयंत, छह विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसंपर्क

0
86

[ad_1]

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Feb 2022 05:56 PM IST

सार

आगरा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को सपा-रालोद गठबंधन के नेता  अखिलेश यादव और जयंत चौधरी आगरा आ रहे हैं। 

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। सपा-रालोद गठबंधन के दोनों प्रमुख नेता छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करने के साथ अपने प्रत्याशियों के समर्थन में छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश और जयंत के आगमन को लेकर सपा और रालोद नेता तैयारियों में जुटे हैं। 

अखिलेश और जयंत जनसंपर्क से पहले ताज कन्वेंशन में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले वह फतेहाबाद विधानसभा में सभा करेंगे। इसके बाद जेपी ग्रीन्स मैदान पर आगरा छावनी, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद आगरा ग्रामीण और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी जनसंपर्क करेंगे। 

10 फरवरी को होना है मतदान 

आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदाना होना है। गठबंधन से सपा ने छह और रालोद ने तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें आगरा छावनी, दक्षिणी, उत्तरी, फतेहाबाद, बाह और एत्मादपुर से सपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आगरा ग्रामीम, फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से रालोद के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -  Bareilly News: टीटीई ने मांगा टिकट तो दरोगा बोला- तेरे बाप की गाड़ी नहीं है; ट्रेन से धक्का देने की दी धमकी

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। सपा-रालोद गठबंधन के दोनों प्रमुख नेता छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करने के साथ अपने प्रत्याशियों के समर्थन में छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश और जयंत के आगमन को लेकर सपा और रालोद नेता तैयारियों में जुटे हैं। 

अखिलेश और जयंत जनसंपर्क से पहले ताज कन्वेंशन में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले वह फतेहाबाद विधानसभा में सभा करेंगे। इसके बाद जेपी ग्रीन्स मैदान पर आगरा छावनी, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद आगरा ग्रामीण और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी जनसंपर्क करेंगे। 

10 फरवरी को होना है मतदान 

आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदाना होना है। गठबंधन से सपा ने छह और रालोद ने तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें आगरा छावनी, दक्षिणी, उत्तरी, फतेहाबाद, बाह और एत्मादपुर से सपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आगरा ग्रामीम, फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से रालोद के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here