UP Election Result: उन्नाव में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, दोपहर तीन बजे तक आ जाएंगे सभी छह सीटों के नतीजे

0
57

[ad_1]

सार

Unnao Election Result 2022 विधानसभा चुनाव के लिए उन्नाव जिले में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां की छह सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप समेत 57 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है।

ख़बर सुनें

वह घड़ी आ गई है, जिसका प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है। गुरुवार सुबह आठ बजे से विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होगी। दोपहर बाद तीन बजे तक सभी छह सीटों के परिणाम आ जाएंगे। मतदाताओं ने किस पर भरोसा किया और किसे नकार दिया, पूरी तस्वीर सामने होगी।

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां की छह सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप समेत 57 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है। इनमें से कौन लखनऊ पहुंचता है, इसका फैसला गुरुवार को होगा। हर दल और प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहा है।

उनके समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों में परिणामों को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। अब वोटों की गिनती में सिर्फ कुछ घंटों का ही समय शेष बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों की धुकधुकी तो तेज हो ही गई है, उनके समर्थकों की भी बेचैनी बढ़ गई है। परिणाम कुछ भी रहें, लेकिन हर समर्थक अपने प्रत्याशी की ही जीत तय मान रहा है। सोशल मीडिया में कयासों के दौर चल रहे हैं।
ये हैं मैदान में
बांगरमऊ

भाजपा से श्रीकांत कटियार, सपा से मुन्ना अलवी, बसपा से रामकिशोर पाल, कांग्रेस से आरती बाजपेयी, आम आदमी पार्टी से सत्येंद्र, नागरिक एकता पार्टी से रिजवनुल्लाह, सोशलिस्ट पार्टी से अनिल कुमार मिश्रा, आजाद समाज पार्टी से चांद आलम, निर्दलीय में बलराम, अब्दुल रज्जाक।

पुरवा
भाजपा से अनिल सिंह, सपा से उदयराज यादव, बसपा से विनोद त्रिपाठी, कांग्रेस से उरुसा इमरान, आम आदमी पार्टी से कुलदीप कुमार, मानवीय भारत पार्टी से आशीष बाजपेयी, लोकदल से जगन्नाथ, लोक जन शक्ति पार्टी से वेद प्रकाश, भारतीय समता पार्टी से संत कुमार, निर्दलीय में अनिल, मो. अशफाक, सुरेंद्र कुमार व हर्षित तिवारी।
सदर
भाजपा से पंकज गुप्ता, सपा से अभिनव कुमार, बसपा से देवेंद्र सिंह, कांग्रेस से आशा सिंह, आम आदमी पार्टी से युवराज सिंह चंदेल, राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी से सूरज, जन अभियान पार्टी से बबीता, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से तन्मय श्रीवास्तव, निर्दलीय में कमलेश वर्मा व पंकज बाजपेयी। 

यह भी पढ़ें -  रुकावटों ने रोका जलप्रवाह, सूख गई कल्याणी

भगवंतनगर
भाजपा से आशुतोष शुक्ला, सपा से अंकित परिहार, बसपा से बृजकिशोर वर्मा, कांग्रेस से जंगबहादुर सिंह, आम आदमी पार्टी से नवीन कुमार, राष्ट्रीय समाज पक्ष से नसीम खान, आजाद समाज पार्टी से सुरेंद्र कुमार, निर्दलीय में अजय सिंह। 
सफीपुर
भाजपा से बंबालाल दिवाकर, सपा से सुधीर रावत, बसपा से राजेंद्र गौतम, कांग्रेस से शंकर लाल गौतम, आम आदमी पार्टी से जीत ज्ञानी, बहुजन मुक्ति पार्टी से राजू व निर्दलीय में मुकेश।

मोहान
भाजपा से बृजेश रावत, सपा से आंचल वर्मा, बसपा से सेवक लाल रावत, कांग्रेस से मंजू वर्मा, आम आदमी पार्टी से शत्रोहन लाल रावत, आजाद समाज पार्टी से नीतू कनौजिया, नागरिक एकता पार्टी से संदीप कुमार, अल हिंद पार्टी से सविता व निर्दलीय में अच्छे लाल।

विस्तार

वह घड़ी आ गई है, जिसका प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है। गुरुवार सुबह आठ बजे से विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होगी। दोपहर बाद तीन बजे तक सभी छह सीटों के परिणाम आ जाएंगे। मतदाताओं ने किस पर भरोसा किया और किसे नकार दिया, पूरी तस्वीर सामने होगी।

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां की छह सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप समेत 57 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है। इनमें से कौन लखनऊ पहुंचता है, इसका फैसला गुरुवार को होगा। हर दल और प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहा है।

उनके समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों में परिणामों को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। अब वोटों की गिनती में सिर्फ कुछ घंटों का ही समय शेष बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों की धुकधुकी तो तेज हो ही गई है, उनके समर्थकों की भी बेचैनी बढ़ गई है। परिणाम कुछ भी रहें, लेकिन हर समर्थक अपने प्रत्याशी की ही जीत तय मान रहा है। सोशल मीडिया में कयासों के दौर चल रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here