UP Elections 2022 Phase 2: कल 586 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, जानिए इनमें कितनी महिलाएं, कितने युवा और कितने पढ़े-लिखे हैं?

0
86

[ad_1]

सार

उत्तर प्रदेश में कल यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होना है। नौ जिलों की 55 सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिन जिलों में चुनाव होना है, उनमें अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं शामिल है।
 

ख़बर सुनें

कहा जाता है कि राजनीति में शिक्षित और महिलाओं की संख्या काफी कम है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से इसमें बदलाव दिखने को मिल रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी शिक्षित लोगों को पार्टी में जगह दे रहीं हैं और महिलाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में कल यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण का चुनाव होना है। 55 सीटों पर कुल 586 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। हमने इन सभी उम्मीदवारों की उम्र, शैक्षिक योग्यता का एनालिसिस किया। यह भी पता लगाया कि आखिर किस पार्टी ने कितनी महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट…
कुल 586 प्रत्याशियों में 193 यानी 33 फीसदी उम्मीदवारों ने पांचवी से 12वीं तक की पढ़ाई की है। 305 यानी 52% उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक या इससे अधिक दिखाई है। पांच उम्मीदवार डिप्लोमा होल्डर हैं। 67 उम्मीदवारों ने अपने हलफनामा में केवल शिक्षित लिखा है, जबकि 12 उम्मीदवारों ने खुद को अशिक्षित बताया है। 
 

कितना पढ़े लिखे हैं? उम्मीदवारों की संख्या
अशिक्षित 12
शिक्षित 67
5वीं पास 12
8वीं पास 35
12वीं पास 88
स्नातक 108
प्रोफेशनल स्नातक 89
परास्नातक 102
डॉक्टरेट 06
डिप्लोमा 05
जानकारी नहीं दी 04
कुल  586

 
दूसरे चरण के कुल 586 प्रत्याशियों में केवल 69 यानी 12 फीसदी ही महिला उम्मीदवार हैं। बाकी 517 पुरुष उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे। सबसे ज्यादा कांग्रेस ने 20 यानी 37% महिलाओं पर भरोसा जताया है। 586 में से 18 यानी 13% निर्दलीय महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने केवल 9% महिलाओं को टिकट दिया है। दूसरे चरण की 55 में से केवल पांच टिकट महिलाओं को दिया है। बसपा ने सात फीसदी और समाजवादी पार्टी ने छह फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। 

यह भी पढ़ें -  Road Accident in Etah: सांड़ से टकराकर पलटी रोडवेज बस, कन्नौज के युवक की मौत, 17 यात्री घायल

35 फीसदी उम्मीदवार युवा
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे से मालूम चलता है कि दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 586 प्रत्याशियों में 35 फीसदी यानी 206 उम्मीदवार युवा हैं। इनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच है, जबकि 309 यानी 53 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी उम्र 41 से 60 साल के बीच है। 61 से 80 साल के 68 यानी 12 फीसदी उम्मीदवार हैं, जबकि केवल एक उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 से ऊपर है। 

किस उम्र के कितने उम्मीदवार?

उम्र     उम्मीदवारों की संख्या
25-30 56
31-40 150
41-50 179
51-60 130
61-70 62
71-80 06
81-90 01

(नोट : दो अन्य उम्मीदवार की आयु की जानकारी नहीं है।)
 

विस्तार

कहा जाता है कि राजनीति में शिक्षित और महिलाओं की संख्या काफी कम है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से इसमें बदलाव दिखने को मिल रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी शिक्षित लोगों को पार्टी में जगह दे रहीं हैं और महिलाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में कल यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण का चुनाव होना है। 55 सीटों पर कुल 586 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। हमने इन सभी उम्मीदवारों की उम्र, शैक्षिक योग्यता का एनालिसिस किया। यह भी पता लगाया कि आखिर किस पार्टी ने कितनी महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here