उत्तर प्रदेश शासन ने बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए आरोपों की जांच के लिए जांच बैठाई गई है। जांच बरेली मंडल के कमिश्नर को दी गई है। विशेष सचिव अन्नपूर्णा गर्ग ने राज्यपाल के निर्देश पर यह आदेश जारी किया है।
दूसरी तरफ, अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली डीएम पर बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंधक बनाए जाने की खबर बाहर देने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी आवास छोड़े जाने की भी जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक के अनुशासन एवं अपील नियमावली 1999 के नियम के अंतर्गत दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निराला निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच बताई गई है।
यह जांच बरेली मंडल के आयुक्त को दी गई है। आदेश में बताया गया है कि जीवन निर्वाह के लिए आधा वेतन दिया जाएगा, वह भी इस शर्त पर कि उन्हें इस राशि का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह किसी प्रकार का सेवायोजन, व्यापार आदि नहीं कर रहे हैं। निलंबन अवधि में उन्हें शामली जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।








