Home उत्तर प्रदेश UP News: हरदोई में दिल दहलाने वाली वारदात, धारदार हथियार से कटी...

UP News: हरदोई में दिल दहलाने वाली वारदात, धारदार हथियार से कटी युवक की नाक, जानें क्या था विवाद

0
68

[ad_1]

Dabangs attacked the family in Hardoi, the young mans nose was cut with a sharp weapon

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली इलाके में दबंगों ने घर में घुसकर युवक व उसके परिजनों की पिटाई कर दी। धारदार हथियार से पिटाई से युवक की नाक कट गई। इस मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजन एसपी के पास पहुंचे।

कस्बे के मोहल्ला कटरा हैदराबाद निवासी शमशाद का आरोप है कि उसका 12 वर्षीय पुत्र साहिल गले में चेन पहने हुए था। उसके ही मोहल्ले के रहने वाले असलम के बेटे रेहान ने कहा कि वह कुत्ते की चेन पहने हुए है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022: यूपी के अंतिम विधानसभा क्षेत्र में गरजे सीएम योगी, कहा- गरीबों का राशन खुद खा जाते थे सपा-बसपा के लोग

इसमें रेहान आदि ने उसके बेटे साहिल को मारा पीटा। मामले की सूचना पर उसने इस बात की आपत्ति जताई, जिसके बाद असलम कुरेशी, अकरम, रिजवान, रेहान अयाज ने धारदार हथियार लेकर उसके घर में हमला कर दिया और उसके साथ पुत्र व पुत्रियों को मारा पीटा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here