UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले, आज नौकरियों में भाई – भतीजावाद नहीं, पारदर्शी चयन होता है

0
47

[ad_1]

CM Yogi Adityanath inaugrates the conference of UPPCS.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अपनी विशेषता के साथ संभावनाओं के लिए भी जाना जाता है। आज उत्तर प्रदेश माफियाओं के गठजोड़ नहीं बल्कि महोत्सव प्रदेश के रूप में जाना जाता है। जब पीएम मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला तो यूपी में भी छटपटाहट हुई। छह साल में यहां भी बदलाव आया है।

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चयन बोर्ड, पुलिस भर्ती की परीक्षा में शिकायत और सैकड़ों केस थे। पुलिस विभाग में डेढ़ लाख पद खाली थे। भर्तियों में भाई-भतीजावाद और जातिवाद था।

ये भी पढ़ें – अयोध्या हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी: बस में फंसे थे यात्री, हर तरफ थी चीख-पुकार… पर हम कुछ न कर सके

यह भी पढ़ें -  BPSC 67th: बीपीएससी पेपर लीक में क्लर्क गिरफ्तार, मामले में 18वीं गिरफ्तारी, प्रयागराज से है नाता

ये भी पढ़ें – Atiq Ahmed: माफिया अतीक की दौलत देख हैरान रह गई पुलिस, पांच राज्यों में फैला था कारोबार

उन्होंने कहा कि यह सारा खेल सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर किया जाता था। हमने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। इसमें भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। अच्छे अधिकारी तैनात किए। छह साल में 1.64 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की जिसमें सभी 75 जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश के लिए नजीर बनी है। आज प्रदेश में कोई दंगा नहीं होता है। आज ईद है। ईद की नमाज सड़क पर नहीं ईदगाह में पढ़ी जा रही है। कानून का राज सबके लिए समान है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here