Home उत्तर प्रदेश UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर-महराजगंज में किया बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण,...

UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर-महराजगंज में किया बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण, बोले- जनता की सेवा को तत्पर है सरकार

0
63

[ad_1]

महराजगंज में सीएम योगी।

महराजगंज में सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

अक्तूबर में पहली बार असमय बाढ़ की त्रासदी का सामना हम सभी को करना पड़ रहा है। आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करते हुए केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार जनता की सेवा में जुटी है। बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कही। शुक्रवार की सुबह पहले महराजगंज और फिर गोरखपुर को हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने पहले महराजगंज जिले का निरक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों को राहत सामाग्री वितरित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बेहद आत्मीयता से बातचीत की, उनका दुख-दर्द साझा किया। खुद अपने हाथों से राहत सामग्री सौंपी और भरोसा दिया कि हर संकट में सरकार उनके साथ खड़ी है। बाढ़ आपदा में हुए उनके हर नुकसान की भरपाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र व राज्य की सरकार ने हर प्रकार की सहायता के लिए प्रशासन को पर्याप्त धन व सामग्री उपलब्ध करा दी है। जिन घरों में पानी लगने से भोजन बनाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, वहां भोजन के पैकेट पहुंचाई जा रहे हैं और जहां भोजन बन सकता है वहां पर्याप्त मात्रा में राशन किट की व्यवस्था की गई है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि जो लोग बाढ़ के पानी में पूरी तरह गिरे हुए हैं उन्हें अतिरिक्त नौकाओं की व्यवस्था कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासन के अधिकारी जनता की सेवा में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया जा रहा है।

अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए
सीएम योगी ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और छिड़काव का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। इसके साथ ही दीवाली से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व बिजली आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित करते हुए हर व्यवस्था को पुख्ता किया जाए। ताकि सभी लोग हर्षोल्लास से दिवाली मना सकें।

 

वहीं गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा है कि असमय आई बाढ़ आपदा की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित के साथ संवेदना और भरपूर मदद लेकर पूरी मुस्तैदी से खड़ी है। सभी बाढ़ प्रभावितों के भोजन से लेकर उन्हें हुए सभी प्रकार के नुकसान की भरपाई करने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है।

सीएम योगी शुक्रवार को कैंपियरगंज के बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जेपी इंटर कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर राहत सामग्री सौंपी और आश्वस्त किया कि आपदा के समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। सभी का भरपूर सहयोग किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों तक राहत व हर प्रकार का सहयोग सुनिश्चित कराने के लिए वह परसों से ही बाढ़ प्रभावित जनपदों का दौरा कर रहे हैं। जिन लोगों के मकानों में पानी घुस चुका है उन्हें कम से कम 2 बार भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है। इसके साथ ही मैरुण्ड गांवों के लोगों को पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

 

दो तरह की किट में दी जा रही राहत सामग्री किट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 2 किलो अरहर दाल, आधा किलो नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम सब्जी मसाला, एक लीटर रिफाइंड तेल, पांच किलो लाई, दो किलो भूना चना, एक किलो गुड़, 10 पैकेट बिस्कुट, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट मोमबत्ती, दो नहाने का साबुन शामिल है। इसके अलावा 10 किलो आलू, पांच लीटर केरोसिन, पांच लीटर क्षमता के दो जरीकेन, 15 गुणे 10 फीट की एक तारपोलीन शीट भी दी जा रही है। इसके साथ ही पशुओं के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश भी प्रशासन को दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Atiq Ashraf Murder: शाइस्ता का हरियाणा तक फैला अरबों का कारोबार, 'लेडी डॉन' रियल एस्टेट की बड़ी कारोबारी

सीएम योगी ने कहा कि दुर्भाग्य से बाढ़ के चलते जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराने तथा अंग भंग होने पर 2.5 लाख रुपये तक की सहायता राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई गई है। बाढ़ से जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने या मकान बनवाने के लिए 1.20 लाख रुपये देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसके लिए प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि हर ग्राम पंचायत में सर्वे कराकर जल्द से जल्द फसलों की क्षतिपूर्ति की धनराशि किसानों के खातों में भेजी जाए।

सीएम योगी ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले एक-दो दिन में बाढ़ का पानी उतरने लगेगा। लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता, सैनेटाइजेशन और छिड़काव का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दीवाली से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का निर्देश भी दिया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, मत्स्य निगम के चेयरमैन रमाकांत निषाद, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, अश्विनी जयसवाल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

विस्तार

अक्तूबर में पहली बार असमय बाढ़ की त्रासदी का सामना हम सभी को करना पड़ रहा है। आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करते हुए केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार जनता की सेवा में जुटी है। बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कही। शुक्रवार की सुबह पहले महराजगंज और फिर गोरखपुर को हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने पहले महराजगंज जिले का निरक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों को राहत सामाग्री वितरित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बेहद आत्मीयता से बातचीत की, उनका दुख-दर्द साझा किया। खुद अपने हाथों से राहत सामग्री सौंपी और भरोसा दिया कि हर संकट में सरकार उनके साथ खड़ी है। बाढ़ आपदा में हुए उनके हर नुकसान की भरपाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र व राज्य की सरकार ने हर प्रकार की सहायता के लिए प्रशासन को पर्याप्त धन व सामग्री उपलब्ध करा दी है। जिन घरों में पानी लगने से भोजन बनाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, वहां भोजन के पैकेट पहुंचाई जा रहे हैं और जहां भोजन बन सकता है वहां पर्याप्त मात्रा में राशन किट की व्यवस्था की गई है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि जो लोग बाढ़ के पानी में पूरी तरह गिरे हुए हैं उन्हें अतिरिक्त नौकाओं की व्यवस्था कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासन के अधिकारी जनता की सेवा में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया जा रहा है।

अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए

सीएम योगी ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और छिड़काव का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। इसके साथ ही दीवाली से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व बिजली आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित करते हुए हर व्यवस्था को पुख्ता किया जाए। ताकि सभी लोग हर्षोल्लास से दिवाली मना सकें।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here