Home उत्तर प्रदेश UP News: जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,...

UP News: जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, लाठी, डंडा व ईंट-पत्थर से किया घायल

0
131

[ad_1]

ख़बर सुनें

कहोबी गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर  दिया। इस हमले में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

मोतीगंज थाना के कहोबा चौकी क्षेत्र के खिरई खिरवा गांव निवासी जगदेव गौतम का कहोबा-मोतीगंज मार्ग पर  कहोबी गांव के पास सड़क किनारे मकान व दुकान है। कहोबी गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है।  इसी की जांच करने शुक्रवार की सुबह चौकी प्रभारी कहोबा धर्मेंद्र कुमार गौतम अपने हमराही मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव के साथ बाइक से गए थे। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी, डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

जिससे चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी घायल हो गए। हमलावरों ने चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी को दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  UP Board 12th Result 2022: 12वीं के रिजल्ट में कितने लाख स्टूडेंट्स हुए पास कितने हुए फेल, जान लें ये आंकड़ें

विस्तार

कहोबी गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर  दिया। इस हमले में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

मोतीगंज थाना के कहोबा चौकी क्षेत्र के खिरई खिरवा गांव निवासी जगदेव गौतम का कहोबा-मोतीगंज मार्ग पर  कहोबी गांव के पास सड़क किनारे मकान व दुकान है। कहोबी गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है।  इसी की जांच करने शुक्रवार की सुबह चौकी प्रभारी कहोबा धर्मेंद्र कुमार गौतम अपने हमराही मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव के साथ बाइक से गए थे। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी, डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

जिससे चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी घायल हो गए। हमलावरों ने चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी को दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here