UP Nikay Chunav: अब माफिया दिखते हैं व्हीलचेयर पर, मऊ में सीएम योगी बोले- UP में अब कानून व्यवस्था का राज

0
15

[ad_1]

UP Nikay Chunav 2023 Now mafia is seen on wheelchair CM Yogi Rally in Mau

मऊ में सीएम योगी की रैली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में अब वह दौर नहीं जब माफिया का राज चलता था। अब प्रदेश में कानून का राज चलता है। भाजपा सरकार ने माफियाओं को व्हीलचेयर पर बैठाने का काम किया है। सरकार विकास के साथ अपराध पर अंकुश लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही रही। यह बातें बुधवार को मऊ के जीवनराम इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। निकाय चुनाव में नगर पालिका मऊ भाजपा के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री ने माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है और माफिया बदमाश कानून के शिकंजे में हैं। प्रदेश में विकास हो रहा है और जनता की सरकार चल रही है। आज पूरे यूपी में कानून का राज कायम है। जनता में एक नई उम्मीद और विश्वास जगी है।

यह भी पढ़ें -  KGMU: लारी कॉर्डियोलॉजी में वार्ड ब्यॉय पर नर्स को पीटने का आरोप, आक्रोशित नर्सों ने किया प्रदर्शन

मऊ में 18 मिनट के संबोधन में सीएम ने सपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। कहा कि 2014 से पहले इस जिले को पहचान का संकट था। यहां के युवाओं को शक की निगाहों से देखा जाता था।

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ के मंच से CM Yogi की हुंकार: विपक्ष पर प्रहार, कहा- ‘लोगों ने युवाओं को तमंचा दिया, और हमने दिए टेबलेट’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here