Home उत्तर प्रदेश UP Nikay Chunav: वाराणसी में कांग्रेस ने मेयर पद पर अनिल श्रीवास्तव...

UP Nikay Chunav: वाराणसी में कांग्रेस ने मेयर पद पर अनिल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया, सपा-भाजपा में चर्चा जारी

0
62

[ad_1]

UP Nikay Chunav 2023 Congress nominated Anil Srivastava for post of Mayor in Varanasi

अनिल कुमार श्रीवास्तव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित किया है। इस बाबत यूपी कांग्रेस कमेटी ने बुधवार शाम पत्र जारी कर दिया। बीएचयू से राजनीति की शुरुआत करने वाले अनिल कुमार श्रीवास्तव शुरू से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। जिले लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई पदों पर रह चुके हैं।

2010 में अनिल श्रीवास्तव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वाराणसी जिले के अध्यक्ष चुने गए थे। वो बीएचयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। दूसरी तरफ मेयर पद के लिए भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी के पास लंबी सूची हैं, जिनमें से किसी एक को टिकट दिए जाने की चर्चा है। जानकारों के अनुसार इस बार गैर राजनीतिक व्यक्ति को टिकट देने पर विचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  Varanasi: राजघाट पर नेताजी की अस्थायी मूर्ति लगाने की अनुमति निरस्त, संस्था ने कर दी थी बड़ी गलती

वहीं समाजवादी पार्टी में मंत्रणा चल रही है लेकिन, नाम फाइनल नहीं हुआ है। जल्द ही नाम की घोषणा की बात बताई जा रही है। बसपा में लगातार मंथन हो रहा है लेकिन अब तक सूची का पता नहीं है। जातिगत समीकरण और 2017 के वोट प्रतिशत को ध्यान में रखकर टिकट देने की रणनीति तैयार की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here