Home उत्तर प्रदेश UP Nikay Chunav 2023: जानिए कौन हैं अर्चना वर्मा, जिन्हें सपा ने...

UP Nikay Chunav 2023: जानिए कौन हैं अर्चना वर्मा, जिन्हें सपा ने शाहजहांपुर मेयर पद का बनाया प्रत्याशी

0
69

[ad_1]

UP Nikay Chunav 2023 archana verma sp candidate from shahjahanpur mayor seat

सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर नगर निगम की मेयर सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार देर शाम प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। सपा ने अर्चना वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कई दिनों के मंथन के बाद जातीय समीकरण को हल करने के सपा ने अर्चना वर्मा को मैदान में उतारा है। ऐसा माना जा रहा है कि यादव और मुसलमान सपा के पारंपरिक वोटर हैं। अर्चना वर्मा को टिकट देकर किसान वोटर भी पार्टी अपने पक्ष में कर लेगी।

सपा से पूर्व विधायक राजेश यादव की पत्नी अंजना यादव और पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की बहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने आवेदन किया था। सियासी हलकों में चर्चा था कि इन्हीं दोनों में से किसी को सपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। देर रात को सपा ने महापौर सीट को लेकर आठ नामों की घोषणा कर दी है। इसमें शाहजहांपुर से पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू अर्चना वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव में सुरक्षा का मुद्दा कितना अहम, पीएम ने सपा को क्यों बताया माफियावादी?

राजनीतिक पंडित अर्चना को चुने जाने की मुख्य वजह किसान (लोध) वोट बताते हैं। शहर में करीब 20000 से ज्यादा किसान बिरादरी का है। अर्चना के आने से भाजपा में जाने वाले वोटों में काफी कटौती होगी। दूसरा यह भी अर्चना खुद राजनीतिक रूप से अंजना से ज्यादा सक्रिय हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here