UP Nikay Chunav 2023: महराजगंज में बोले सीएम योगी, बिना भेदभाव के हर वर्ग पर पहुंची योजनाएं

0
35

[ad_1]

Chief Minister Yogi visit in Maharajganj for up nikay chunav 2023

सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में लहर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महराजगंज पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सभी करे लाभ मिला है। यहां बिना भेदभाव के हर वर्ग के पास सरकारी योजनाएं पहुंची हैं।

सीएम योगी का यह जनसभा निचलौल रोड पर मंडी समिति के लिए चिह्नित भूमि पर आयोजित हुआ।

यह भी पढ़ें -  पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपाई जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने में सफल रही है। सुरक्षा के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देश दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी बांटीं है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here