UP Nikay Chunav 2023 Live : दूसरे चरण में मेरठ और बागपत में मतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
18

[ad_1]

06:08 AM, 11-May-2023

16 लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

मेरठ जिले के 316 वार्ड में 503 पोलिंग स्टेशन के 1480 बूथ पर 1609831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोगों की सुगमता के लिए मतदान बूथों पर हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। महिलाओं को परेशानी से बचाने के लिए सभी निकायों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, यहां महिला कर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर रैंप, पेयजल, डस्टबिन और साफ-सफाई की व्यवस्था है।

05:27 AM, 11-May-2023

आज आपका दिन, वोट जरूर करें

आज आपका दिन है। सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सार्थक बनाएं। मेरठ शहर के सभी 16 निकायों के 16.09 लाख मतदाता 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। डीएम-एसएसपी, स्कूल, व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं की अपील है कि सुबह सबसे पहले मतदान और फिर दूजा काम करें।

05:03 AM, 11-May-2023

बागपत में 103 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 294 बूथ

05:01 AM, 11-May-2023

बागपत में 780 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज दो लाख 67 हजार 886 मतदाता करेंगे। इनमें अध्यक्ष पद के 106 प्रत्याशी हैं तो सभासद के लिए 674 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं।

04:21 AM, 11-May-2023

पहले मतदान, फिर दूजा काम


मतदान केंद्र
– फोटो : Amar ujala

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता पहले मतदान, फिर दूजा काम की नीति अपनाएंगे।

मेरठ में 2017 में  47.88 प्रतिशत वोट पड़े थे, शहर वासियों को इस बार रिकॉर्ड तोड़ना है।

03:59 AM, 11-May-2023

UP Nikay Chunav 2023 Live : दूसरे चरण में मेरठ और बागपत में मतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेरठ और बागपत जनपद के नगर निकाय में किसकी सरकार होगी, आज जनता इसका चुनाव करेगी। दोनों ही जिलों में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान होना है। इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here