UP Nikay Chunav 2023 Live: दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी, कई जगह ईवीएम खराब होने से मतदाता परेशान

0
17

[ad_1]

08:22 AM, 11-May-2023

बुजुर्ग को वोट डलवाने के लिए गोद में ले जाता एजेंट

Hathras News: हाथरस में मतदान में बुजुर्ग भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। परिजन और एजेंट बुजुर्गों को गाेद में, तो कहीं हाथ पकड़ कर बूथ तक ले जाते नजर आए। हाथरस में सासनी के जूनियर हाई स्कूल में बनाए पिंक बूथ पर मतदान के लिए एजेंट बुजुर्ग द्रोपा देवी को वोट डलवाने के लिए गोद में ले जाते दिखा।

08:21 AM, 11-May-2023

छिटपुट पहुंच रहे मतदाता

बस्ती जिले के एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग पहुंचने लगे हैं। केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। पहचान पत्र और पर्ची देखने के बाद ही मतदाताओं को लाइन में भेजा जा रहा है। जिले में सुबह 7:00 बजे से नगर पालिका परिषद बस्ती के अलावा नगर पंचायत नगर बाजार कप्तानगंज बभनान गणेशपुर मुंडेरवा बनकटी नगर पंचायत में मतदान सात बजे से शुरू हो गया। शुरुआती दौर में कम संख्या में लोग पहुंचे, जिनका मतदाता पहचान पत्र और वोटर लिस्ट देखने के बाद मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आए अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करते  दिखे।

08:12 AM, 11-May-2023

कासगंज में 294 बूथों पर मतदान हुआ शुरू 

कासगंज में जिले की 10 निकायों में 294 बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। इन बूथों में कोई भी बूथ सामान्य श्रेणी का नहीं है। बूथ तीन श्रेणियों में बांटे गए हैं। 151 बूथ संवेदनशील, 109 बूथ अतिसंवेदनशील व 34 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी के है।

08:09 AM, 11-May-2023

भदोही में बूथों पर दिख रहा उत्साह

निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो चुकी है। वोटिंग की शुरूआत में ही मतदाताओं का उत्साह देखा जा रहा है। बूथों पर बड़ी संख्या में महिला और पुरूष वोटरों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स भी तैनात हैं। जिले की दो नगर पालिका भदोही और गोपीगंज के अलावा ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसिया, खमरिया और नई बाजार के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर 79 और सभासद के 676 प्रत्याशियों का फैसला दो लाख 27 हजार 817 मतदाताओं के हाथों में हैं। जिले की 98 बूथों पर उत्साह के साथ वोटिंग शुरू हो चुकी है। पिंक बूथों के साथ ही आदर्श बूथों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। युवाओं के साथ बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेने को लालायित दिख रहे हैं। खासकर महिला मतदाताओं में अधिक उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल के साथ पीएसी जवान तैनात हैं। इसके अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिख रहे हैं।

07:55 AM, 11-May-2023

कानपुर में कई बूथों पर ईवीएम खराब

कानपुर के नवाबगंज खोरा मे ईवीएम खराब हो गई। इस वजह से मतदान अभी तक नहीं शुरू हो पाया। महापौर प्रत्याशी अर्चना निषाद ने भी मतदान नहीं किया है। इसके अलावा सरस्वती मॉडल स्कूल छोरा नवाबगंज के कक्ष संख्या एक बूथ संख्या 692 में ईवीएम खराब हो गई। इस वजह से मतदान शुरू नहीं हो सका। 

07:52 AM, 11-May-2023

मतदान शुरू पहुंचने लगे मतदाता

सिद्धार्थनगर जिले के दो नगर पालिका और नो नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग पहुंचने लगे हैं। केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। पहचान पत्र और पर्ची देखने के बाद ही मतदाताओं को लाइन में भेजा जा रहा है। जिले में सुबह 7:00 बजे से नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर बांसी वहीं नगर पंचायत उसका बाजार, कपिलवस्तु, बढ़नी, बिस्कोहर, शोहरतगढ़, बढ़नीचाफा, भारतभारी,इटवा डुमरियागंज नगर पंचायत में मतदान शुरू हो गया। फिलहाल सुबह शुरुआती दौर में कम संख्या में लोग पहुंचे, जिनका मतदाता पहचान पत्र और वोटर लिस्ट देखने के बाद मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आए आला अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करके मतदान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते दिखे।

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी का सही नाम क्या है?: अजय सिंह बिष्ट या आदित्यनाथ, याचिका दायर करने वाले शख्स पर हाईकोर्ट ने ठोका जुर्माना

07:42 AM, 11-May-2023

अलीगढ़ में बूथ पर ईवीएम खराब

अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित महेश्वरी मांटेसरी बाल स्कूल में मशीन खराब होने का मामला सामने आया है। मशीन को बदला जा रहा है। इस दौरान पोलिंग बूथ के बाहर खड़े वोट डालने वाले लोग कतार में देखे गए।

07:42 AM, 11-May-2023

सिकंदराराऊ में दिव्यांग अमोल ने भी वोट डाला

हाथरस में दिव्यांगजनों में भी मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। हाथरस में पिंक बूथ पर विकलांग मतदाता शिवराम सिंह को मतदान कर्मी ने वोट के लिए पहुंचाया। सिकंदराराऊ में दिव्यांग अमोल ने भी वोट डाला।

07:41 AM, 11-May-2023

निकाय चुनाव: मतदान के प्रति दिखने लगा उत्साह, सात बजे से पहले ही बूथों पर पहुंचे मतदाता

सोनभद्र जिले के दस निकायों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है। सात बजे से पहले ही मतदाता बूथों पर पहुंच गए। कुल 307 बूथों पर मतदान हो रहा है। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष के दस पदों पर 98 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सदस्य के 144 पदों पर 914 प्रत्याशी मैदान में हैं। निष्पक्ष और सकुशल मतदान कराने के लिए 13 जोन और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। रेणुकूट नगर पंचायत को सबसे संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले से लगती मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बड़े वाहनों का प्रवेश बन्द है। छोटे वाहन भी गहन तलाशी के बाद गुजर रहे हैं।

07:38 AM, 11-May-2023

बागपत में मतदान को लेकर उत्साह

बागपत में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। सुबह 6:00 बजे से ही मतदाता बूथों पर मतदान करने के लिए पहुंचने लग गए। पुलिस ने मतदान केंद्र में सात बजे से पहले प्रवेश के लिए रोक दिया। मतदान करने के लिए कई जगह लाइन लगी हैं।

07:37 AM, 11-May-2023

कानपुर में मतदान को लेकर उत्साह

कानपुर में मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से ही वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। संख्या भले ही कम हो लेकिन उम्र दराज वोटर बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।

07:19 AM, 11-May-2023

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर में सबसे पहले किया मतदान


1
– फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर चुनाव में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने शहर के प्रताप एनक्लेव स्थित बूथ नंबर 189 पर पहला वोट डाला।

 

07:17 AM, 11-May-2023

कानपुर शहर के 530 केंद्रों पर मतदान शुरू

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारियां हैं। सुबह सात बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। पहला मतदान प्रतिशत सुबह 9 बजे आएगा।  जिले के 1834 बूथों पर 1168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम, मतपेटी में कैद हो जाएगा।

07:13 AM, 11-May-2023

अलीगढ़-हाथरस में वोटिंग शुरू


मतदान के लिए उत्साह
– फोटो : अमर उजाला

अलीगढ और हाथरस में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदाता बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। महिला व पुरूष मतदाता की कतार दिखना भी शुरू हो गई हैं।

07:06 AM, 11-May-2023

बरेली में केंद्रों पर लगी लंबी कतार

बरेली जिले में कई पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की कतार लगने लगी। बिशारतगंज में जूनियर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने से पहले लाइन लग गई। सहकारी समिति बूथ पर भी यह तस्वीर दिखी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here