Home उत्तर प्रदेश UP Nikay Chunav 2023: भाजपा से उमेश गौतम को फिर मिला मौका,...

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा से उमेश गौतम को फिर मिला मौका, बरेली मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित

0
137

[ad_1]

BJP Candidate Umesh Gautam from mayor seat in Bareilly

भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा से निवर्तमान मेयर उमेश गौतम एक बार फिर प्रत्याशी होंगे। रविवार को जारी की गई सूची में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। मेयर पद पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के 35 नेताओं ने आवेदन किया था, मगर भाजपा ने फिर एक बार निवर्तमान मेयर पर ही भरोसा जताया।

मेयर पद के लिए भाजपा के पास सर्वाधिक आवेदन आए थे। महानगर अध्यक्ष व पूर्व विधायक भी होड़ में शामिल थे। पार्टी के सांसद, विधायकों की बैठक में तीन नाम तय कर पैनल में भेजे गए थे। इसमें उमेश गौतम का नाम पहले नंबर पर ही था। पार्टी ने भी उन्हीं पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर मौका दिया है। 

यह भी पढ़ें -  Baghpat News: प्यार में मिला धोखा तो जहरीला पदार्थ निगलकर सीएचसी पहुंची युवती, मचा हड़कंप

UP Nikay Chunav: भाजपा ने खोले पत्ते, पुराने चेहरों पर लगाया दांव; चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की सूची जारी

उमेश गौतम ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरे उतरेंगे। शहर के हर वार्ड में विकास कार्य कराए गए हैं और उन्हीं कार्यों को आधार बनाकर वह जनता के बीच जाएंगे। रविवार देर रात राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद संतोष गंगवार व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने उन्हें सिंबल सौंपा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here