UP Phase 1 Election Live : पहले चरण की 58 सीटों पर मतदान आज, 623 उम्मीदवार मैदान में

0
25

[ad_1]

06:14 AM, 10-Feb-2022

12 विधानसभा संवेदनशील


UP Election 2022 Phase-I: वोटिंग का समय सवेरे 7 बजे से है…
– फोटो : अमर उजाला

पहले चरण में 58 में से 12 विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील माना गया है। इसमें खैरागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत व कैराना शामिल है। पहले चरण के 5535 बूथों को संवेदनशील माना गया है।

02:32 AM, 10-Feb-2022

UP Phase 1 Election Live : पहले चरण की 58 सीटों पर मतदान आज, 623 उम्मीदवार मैदान में

अब से कुछ ही देर बाद यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले चरण में 10,853 मतदान केंद्रों के कुल 26027 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। एक बूथ पर अधिकतम 1250 मतदाताओं को रखा गया है। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मतदान के दिन मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सेनीटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन व पानी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर गाइड का भी वितरण कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट ने कहा : यौन हिंसा की शिकार नाबालिगों की कानूनी मदद के लिए हों महिला अधिवक्ता

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here