[ad_1]
सार
उत्तर प्रदेश में पुलिस की नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही आरक्षी भर्ती में आवेदन करने का मौका मिल सकता है। यूपीपीआरपीबी ने इसभर्ती के आयोजन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य में आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस भर्ती में आरक्षीनागरिक पुलिस के 26,000 से अधिक पदों को भरा जाना है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस कॉन्स्टेबल भर्ती के अंतगर्त होने वाली लिखित परीक्षा व अन्य प्रक्रिया के लिए बीते कुछ दिनों पहले मानक प्राप्त संस्थाओं को ऑनलाइन निविदा के लिए आमंत्रित किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब इन एजेंसियों की चयनप्रक्रिया अंतिम चरण में है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड टेंडर के लिए आवेदन करने वाली संस्थाओं पर विचार कर रहा है। अनुमान है कि मार्च अंत में यूपी पुलिस केसिपाही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो खोल दी जाएगी। हालांकि, अभीइस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान या सूचना साझा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजरबनाए रखनी होगी। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चलरहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्रीक्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs – Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं औरसरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कॉन्स्टेबल के अलावा इन पदों पर भी होगी भर्ती
यूपीपीआरपीबी जल्द ही राज्य के पुलिस विभाग में बंपर भर्ती करने वाला है। इनमें यूपी पुलिस सिविल कॉन्स्टेबल की 26,210 वैकेंसी होंगी। इसके अलावाफायरमैन के 172 पदों पर भी वैकेंसी निकाली जाएंगी। हालांकि, भर्ती बोर्ड ने अभी केवल ओपन टेंडर का नोटिस जारी कर मानक प्राप्त कार्यदायी एजेंसियों सेवेबसाइट के माध्यम से निविदाओं में प्रतिभाग करने की प्रक्रिया शुरू की है। जबकि भर्ती की शुरुआत होने से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपकाप्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैंजिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
[ad_2]
Source link







