UP : एक दिन में 30 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपित कर रचा कीर्तिमान, कागजी खानापूर्ति से दूर रहने के रहे निर्देश

0
798

उत्तर प्रदेश में शनिवार का दिन कीर्तिमान रचने का रहा। आज एक दिन में 30 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपित किए गए। शनिवार को प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण महाभियान 2023 चलाया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छाता मथुरा में जबकि, सीएम योगी ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर में गंगा किनारे पौधरोपण कर इस महाभियान का शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अलग अलग जिलों में पौधे रोपित किये। शाम पांच बजे तक प्रदेश में 30,21,51,570 पौधे रोपित किये गये, जोकि सरकार के लक्ष्य 30 करोड़ से 21 लाख से भी अधिक है।

शनिवार को हुए वृक्षारोपण महाभियान 2023 के अंतर्गत वन भूमि, रक्षा, रेलवे की भूमि, ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेस वे, सड़क, नहर, रेल पटरी के किनारे, विकास प्रधिकरण, औद्योगिक परिसर, चिकित्सा संस्थान, शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों की निजी भूमि, नागरिकों द्वारा निजी परिसर में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया है। सबसे अहम बात ये कि अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए योगी सरकार ने एण्ड्रायड आधारित हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप वर्जन 3.1 विकसित किया है।

सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश है कि पिछली सरकारों की तरह पौधरोपण अभियान केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि इसको लेकर पूरी पारदर्शिता और पौधों की प्रभावी मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। यही कारण रहा कि इस साल पौधों की जियो टैगिंग की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। साथ ही वन विभाग ने भी टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया है।

वृक्षारोपण महाभियान 2023 को मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में पौधरोपण लोकपर्व बताते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आज एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधरोपण का कीर्तिमान बनाया गया है। जो अकल्पनीय था लेकिन यूपी के लोगों ने इसे साकार करके दिखा दिया। आज के पौधरोपण कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री भी अलग-अलग जनपदों में शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here