UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां देखें

0
23

[ad_1]

सार

UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार साल 2022 में आयोग विभिन्न भर्तियों के माध्यम से कुल 24,183 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।

ख़बर सुनें

UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2022 में ग्रुप सी के तहत होने वाली भर्तियां का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार काफी समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे और एक बेहतर मौके का इंतजार कर कर रहे थे, उनके लिए वह मौका अब सामने आ गया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह उत्तर अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षाओं के कैलेंडर को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC Exam Calendar 2022: 24 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार साल 2022 में आयोग विभिन्न भर्तियों के माध्यम से कुल 24,017 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। इस भर्त के तहत कुल 14 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही UPSSSC ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तिथि भी जारी कर दी है। द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत दूसरी पीईटी 18 सितंबर को होगी। आयोग ने जारी किए गए शेड्यूल में 10 परीक्षाओं की तारीखें जारी की है। वहीं, 4 को आरक्षित श्रेणी में रखा है। इनकी तारीखों का एलान भी समयानुसार किया जाएगा। 

UPSSSC Exam Calendar 2022: पढ़ें परीक्षा का शेड्यूल

  • स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती परीक्षा की तारीख- 8 मई, 2022
  • राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की तारीख- 22 मई, 2022
  • उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा की तारीख- 19 जून, 2022
  • सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा की तारीख- 29 जून, 2022
  • सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 की तारीख- 3 जुलाई, 2022
  • अनुदेशक मुख्य परीक्षा की तारीख- 17 जुलाई, 2022
  • सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 की तारीख- 7 अगस्त, 2022
  • वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 की तारीख- 21 अगस्त, 2022
  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 की तारीख- 18 सितंबर 2022
यह भी पढ़ें -  कासगंज में शिक्षक की हत्या : एक साल से नहीं मिला था वेतन, कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई तारीखों के बाद राज्य के करीब 35 लाख युवाओं को सुकून मिला है। हालांकि, आयोग ने अपने नोटिस में यह बात भी कही है कि जारी की गई तारीखें अस्थायी हैं। विशेष परिस्थितियों में इनमें परिवर्तन भी किया जा सकता है। 

विस्तार

UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2022 में ग्रुप सी के तहत होने वाली भर्तियां का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार काफी समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे और एक बेहतर मौके का इंतजार कर कर रहे थे, उनके लिए वह मौका अब सामने आ गया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह उत्तर अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षाओं के कैलेंडर को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here