UPSSSC Result 2022: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग आबकारी भर्ती 2016 का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

0
42

[ad_1]

सार

UPSSSC Result 2022: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आबकारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

ख़बर सुनें

UPSSSC Result 2022: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आबकारी सिपाही भर्ती 2016 के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब यह आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर  जाकर चेक कर सकते हैं। 

UPSSSC Result 2022: 405 उम्मीदवारों का हुआ चयन
UPSSSC की ओर से आयोजित आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के माध्यम से 203 सामान्य, 85 एससी, 8 एसटी और 109 ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यानी की इस भर्ती में कुल 405 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें 143 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।   

UPSSSC Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे न्यूज इवेंट के सेक्शन में जाएं। 

3. अब संबंधित परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 

4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें -  Kasganj: योगी सरकार ने राजापुर को तुलसीदास का जन्मस्थान, विरोध में सोरोंजी के 27 सभासदों ने दिया इस्तीफा

5. अब इसमें ctrl + F के माध्यम से अपना रोल नंबर चेक करें।

6. आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

UPSSSC Result 2022: जल्द जारी होंगे स्कोरकार्ड
उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आबकारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।  

UPSSSC Result 2022: कब हुई थी परीक्षा
यूपीएसएसएससी की ओर से आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 मई 2016 से 23 मई 2016 तक आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 सितंबर 2016 को और शारीरिक परीक्षा 19 मार्च 2021 से शुरू की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। 

विस्तार

UPSSSC Result 2022: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आबकारी सिपाही भर्ती 2016 के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब यह आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर  जाकर चेक कर सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here