[ad_1]

कांग्रेस महानगर कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी दौरे पर पहुंचे यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नफरत को मिटा रही है वहीं भाजपा देश को धर्म, संप्रदाय के आधार पर बांटने में लगी हुई है। भाजपा सरकार में सिर्फ और सिर्फ हम दो और हमारे दो को प्रश्रय मिलता है। दो बेचते हैं और दो खरीदते हैं। यह देश संविधान और कानून से चलता है लेकिन भाजपा सरकार हमारे संविधान को कमजोर करने का कुचक्र रच रही है। देश के संवैधानिक संस्थानों चुनाव आयोग, रिजर्व बैंक, सीबीआई, ईडी को भी पंगु बनाने की साजिश हो रही है।
रविवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम सच्चे भारतीय हैं तो हमारा पहला फर्ज अपने देश की आत्मा यानि संविधान को बचाना है। कांग्रेस ने संविधान को हमेशा अपना आदर्श माना है।
जातिगत जनगणना के पक्ष में कांग्रेस
उन्होंने कहा कि संविधान में लिखी हुई बातें सिर्फ अक्षर भर नहीं हैं, बल्कि वह हमारे लिए जीवन रेखा हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मूलमंत्र नफरत और डर को मिटाना है। भाजपा सरकार की नजर सिर्फ वोट पर है। उसके लिए महंगाई, बेरोजगारी, रुपये का गिरता स्तर और आम आदमी की दुश्वारियों से कोई मतलब नहीं है।
[ad_2]
Source link







