Home उत्तर प्रदेश Varanasi: चुनरी से हाथ बांधकर गंगा में कूदे युवक और किशोरी का...

Varanasi: चुनरी से हाथ बांधकर गंगा में कूदे युवक और किशोरी का शव 48 घंटे बाद मिला

0
62

[ad_1]

dead bodies of youth and minor girl who jumped into Ganga found  after 48 hours

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदे युवक और किशोरी का शव 48 घंटे बाद बुधवार को सामने घाट क्षेत्र स्थित परमहंस आश्रम के सामने उतराया मिला। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र के खजूर गांव का निवासी रणजीत यादव और रोहनिया क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा ने बीते सोमवार को हाथ में चुनरी बांधकर विश्व सुंदरी पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी। दोनों का शव बरामद नहीं किया जा सका था।

यह भी पढ़ें -  Ayushi Murder Case: आयुषी के घर से मथुरा पुलिस टीम ने जुटाए सुबूत, आरोपी माता-पिता को भेजा जेल

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक और एक किशोरी का शव सामने घाट क्षेत्र में उतराया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर शव को गंगा से बाहर निकलवाया। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here