Home उत्तर प्रदेश Varanasi: तस्वीरों में देखें अखिलेश यादव का बनारसी अंदाज, कचौड़ी-मलइयो का लिया...

Varanasi: तस्वीरों में देखें अखिलेश यादव का बनारसी अंदाज, कचौड़ी-मलइयो का लिया स्वाद, पप्पू की अड़ी पर ‘भिड़े’

0
48

[ad_1]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को बनारसी अंदाज में नजर आए। सुबह काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। इसके बाद काशी की गलियों में घूम-घूम कर प्रसिद्ध बनारसी व्यंजनों जैसै कचौड़ी, मलइयो और चाट आदि का स्वाद लिया। कचौड़ी-जलेबी का स्वाद चखने के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कचौड़ी-सब्जी और जलेबी बनाने वाले मऊ-आजमगढ़ के हैं। ये हमारे क्षेत्र से चुनकर निकले हैं और जो चुनकर निकलेगा वह स्वाभाविक है अच्छा ही होगा। इसके बाद वो सारनाथ में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे। फिर वो एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले बीती शाम संकटमोचन मंदिर में दंडवत होने के बाद सपा अध्यक्ष अस्सी पर पप्पू की चाय की अड़ी पर पहुंचे थे। नींबू की चाय का लुत्फ उठाते हुए अखिलेश यादव ने रेसिपी भी पूछी। पप्पू ने बताया कि काला नमक, जीरा, नीबू के अलावा पानी खौलाते हैं और उसमें चीनी मिलाते हैं। दुकान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो देखने के बाद सपा प्रमुख ने मजाकिया लहजे में पूछा कि यहां समाजवादियों की फोटो नहीं लगाते हो? कोई बात नहीं आज आपके सांसद के फोटो के साथ चाय पीते हैं। इस पर पप्पू ने कहा कि आप पहली बार आए हैं, अब आपकी भी फोटो लगेगी। सपा कार्यकर्ता दुकान के बाहर खड़े होकर हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे थे। 

बलिया और गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सपा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचे थे। स्वागत में बाबतपुर से जवाहर नगर तक अलग-अलग चौराहे व तिराहे पर ढोल नगाड़े बजाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर नगर स्थित पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव स्व. प्रदीप बजाज के घर गए। उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। फिर संकटमोचन मंदिर और अस्सी गए। 

पढ़ें: अखिलेश यादव ने इन्वेस्टर्स समिट पर उठाए सवाल, बोले- सूट पहनकर टाई लगा लो तो BJP करा लेगी MOU

दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह अखिलेश यादव काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन कर सर्वमंगल की कामना की। इसके बाद परिसर से बाबा के शिखर को निहारा और प्रणाम किया। काफी देर तक काशी विश्वनाथ परिसर में रहे और लोगों से मिलते रहे।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : यूपी पुलिस में आज होने वाली ग्रुप डी की प्रोन्नति परीक्षा कोर्ट के आदेश पर टली

सपा प्रमुख कचौड़ी गली स्थित राजाराम यादव की दुकान पर गए, जहां मलाईदार लस्सी पी। इसी तरह ठठेरी बाजार में राम भंडार गए, जहां कचौड़ी व जलेबी का स्वाद लिया। गेट नंबर चार के सामने मनीष यादव के विश्वनाथ फलाहार पर पहुंचकर मलइयो और मलाई गिलौरी का स्वाद लिया। सत्यनारायण भंडार जाकर मालपुआ भी खाया।

इसके बाद सारनाथ के नंदगांव गए। पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव की बेटी की शादी में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद किया। चांदमारी स्थित हॉकी खिलाड़ी सतीश नारायण सिंह के घर भी गए। इसके बाद रासपा नेता शशि प्रताप सिंह के शिवपुर स्थित घर गए। सबके साथ मिलकर केक भी काटा। इसके बाद एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here