Home उत्तर प्रदेश Varanasi: सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग पर पलटा मालवाहक, आक्रोशित ग्रामीणों...

Varanasi: सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग पर पलटा मालवाहक, आक्रोशित ग्रामीणों ने की चालक की धुनाई

0
188

[ad_1]

Road Accident in varanasi pickup overturned on old man who was out on morning walk,

शिवनाथ धरकार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चोलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक मालवाहक अनियंत्रित होकर सोलर लाइट के खंभे को तोड़ते हुए पलट गया। चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे मालवाहक के चालक को दबोच लिया।

जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, इस हादसे की सूचना के बाद बुजुर्ग के परिजनों में कोहराम मच गया।  चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर निवासी शिवनाथ धरकार (75 वर्ष) प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चमराहा बाजार में सड़क के किनारे चल रहे थे।

यह भी पढ़ें -  Amrit Sarovar Yojana: आगरा में 11 तालाबों से हटेंगे कब्जे, लौटेगा पुराना स्वरूप, अंगूठी और बुढ़िया का ताल बनेंगे मॉडल

इस दौरान वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रहा तेजरफ्तार मालवाहक अनियंत्रित हो गया।  सड़क के किनारे लगे सोलर लाइट के खंभे को तोड़ते हुए शिवनाथ के ऊपर पलट गया। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने आननफानन शिवनाथ को बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ को तपिश से राहत दिलाने का अनुष्ठान, अक्षय तृतीया पर निभाई गई परंपरा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here