Home अपराध JNU हिंसा के सबूत बने वीडियो, पुलिस को थप्पड़ मारते, डंडा फेंकते...

JNU हिंसा के सबूत बने वीडियो, पुलिस को थप्पड़ मारते, डंडा फेंकते नजर आए छात्र

0
59

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। यूनिवर्सिटी परिसर और उसके बाहर हुए भारी हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए JNUSU अध्यक्ष अदिति मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उन वीडियो साक्ष्यों के आधार पर की गई है, जिनमें छात्र पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों के साथ हिंसक व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

आरोप है की वीडियो में JNUSU से जुड़े छात्र स्टूडेंट्स को पुलिस के खिलाफ इक्ट्ठा करते, पुलिस को थप्पड़ मारते और सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज और डंडा फेंकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया और जांच के दायरे में आए वीडियो में प्रदर्शनकारी छात्र कानून-व्यवस्था को हाथ में लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हंगामे देखा जा सकता है।

वीडियो में श्रेय नाम का छात्र पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। पीएचडी छात्र नीतीश कुमार JNU की दीवार पर चढ़कर छात्रों को उकसाता नजर आ रहा है। साथ ही, पुलिस को सबक सिखाने की बात करता नजर आ रहा है। वीडियो में छात्र कैंपस के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को गालियां देते और RAF के जवानों पर डंडे फेंकते हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  जामा मस्जिद स्टेशन का नाम अब मन:कामेश्वर होगा? केशव प्रसाद ने दिए निर्देश

वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने के बाद दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाना में FIR दर्ज की है। पुलिस ने अब तक 14 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) की पूरी शीर्ष लीडरशिप शामिल है:-

अदिति मिश्रा (अध्यक्ष, JNUSU)
नीतीश कुमार (पूर्व अध्यक्ष)
गोपिका बाबू (सचिव)
दानिश अली (संयुक्त सचिव)
इनके अलावा 10 अन्य छात्रों की भी गिरफ्तारी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here