Home अपराध रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने की पति की हत्या

रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने की पति की हत्या

0
83

झाबुआ: जिसे लोग मनोरंजन समझते हैं, वही एक दिन एक शख्स की मौत की वजह बन गई। जी हां, रील बनाने की सनक, लाइक्स की भूख और सोशल मीडिया की दीवानगी के आगे रिश्तों की अहमियत खत्म हो गई। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां पत्नी को रील बनाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी ने हत्या से पहले यूट्यूब पर मर्डर करने का तरीका भी खोजा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र का है। यहां बीते गुरुवार 25 साल के एक युवक कैलाश का शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और न ही कहीं कोई खून लगा था। शव के पास ही उसकी पत्नी विलाप कर रही थी। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोनों के बीच देर रात हुए विवाद की बात कही। परिजनों ने आरोप लगाया कि कैलाश की पत्नी ने ही उसकी हत्या की है। इसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई।

यह भी पढ़ें -  ऑनर किलिंग: यूपी मैन ने दूसरी जाति के व्यक्ति से शादी करने के लिए भतीजी को मार डाला

शुरुआती जांच में घटना सामान्य लग रही थी लेकिन जो सच सामने आया, उसने सोशल मीडिया की सनक को उजागर कर दिया। दरअसल, घटना के एक दिन पहले कैलाश की पत्नी ने एक शादी में अपना नाचते हुए वीडियो बनाया था और उसे अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर करना चाहती थी। कैलाश ने पत्नी को वीडियो अपलोड करने से मना किया था। इसे लेकर दोनों के बीच घर पर झगड़ा हुआ। इसके बाद मृतक कैलाश की पत्नी ने सोशल मीडिया से हत्या का तरीका सीखा। रात में पत्नी ने कैलाश की पगड़ी से ही उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जब उसकी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here